प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आचार्य विनोबा भावे को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका ‘जय जगत’ का प्रेरक आह्वान हर सीमा से परे था और इसमें मानवता को सर्वोच्च स्थान दिया गया।
सभी के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए किया काम
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आचार्य विनोबा भावे ने अपनी विभिन्न कोशिशों के जरिए सभी के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए काम किया। उनके विचार और प्रयास समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रेरणा देते हैं।
समानता, सम्मान और सेवा में था अटूट विश्वास
प्रधानमंत्री ने कहा कि समानता, सम्मान और सेवा में आचार्य विनोबा भावे के अटूट विश्वास ने सबसे अधिक वंचित लोगों को ताकत दी और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त किया।
एक्स पर पोस्ट कर दी श्रद्धांजलि
पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “आचार्य विनोबा भावे को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। उनका ‘जय जगत’ का प्रेरक आह्वान हर सीमा से परे था और उसने मानवता को सबसे ऊपर रखा। अपनी विभिन्न कोशिशों के जरिए उन्होंने सभी के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए काम किया। समानता, सम्मान और सेवा में उनके अटूट विश्वास ने सबसे अधिक वंचित लोगों को ताकत दी।”







