इस्लामाबाद, 13 सितंबर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ 23 सितंबर को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए-81) के 81वें सत्र के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने वाले हैं। उन्हें न्यूयॉर्क पैलेस होटल में यूएनजीए-81 में शामिल होने वाले राष्ट्राध्यक्षों के लिए आयोजित रात्रि भोज में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।
द न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार,राष्ट्रपति ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप 23 सितंबर की शाम मैडिसन एवेन्यू स्थित लोटे न्यूयॉर्क पैलेस होटल में यूएनजीए-81 में शामिल होने वाले राष्ट्राध्यक्षों और सरकार प्रमुखों के लिए रात्रिभोज का आयोजन करेंगे। शहबाज को इसके लिए निमंत्रण मिल चुका है।
राष्ट्रपति ट्रंप के साथ उनकी यह मुलाकात मिस्र के शर्म अल-शेख में बोर्ड ऑफ पीस की बैठक के बाद सात महीनों में उनकी पहली आमने-सामने की बातचीत होगी। शहबाज रात्रिभोज से एक दिन पहले लंदन से न्यूयॉर्क पहुंचेंगे और 25 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे। शरीफ इस अवसर पर सिंधु जल संधि और कश्मीर का मुद्दा उठा सकते हैं। उम्मीद है कि वह पिछले महीने मक्का में पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये के बीच हुई त्रिपक्षीय सामूहिक सुरक्षा व्यवस्था का भी जिक्र करेंगे।
Breaking News
- पूर्वी बेड़े की तैनाती के तहत आईएनएस कुलिश कंबोडिया के रीम नौसैनिक अड्डे पर पहुंची।
- ग्लोबल साउथ के मानवाधिकार संस्थानों के लिए एनएचआरसी का 6 दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम 14 सितंबर से
- भारत के एसडी प्रज्वल देव ने वियतनाम में अपना दूसरा एटीपी चैलेंजर युगल खिताब जीता।
- भारत आज दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज शुरू करेगा।
- मध्य पूर्व में तनाव के बीच सितंबर में अब तक एफपीआई से 14,474 करोड़ रुपये की निकासी हुई है।
- ब्रिक्स देशों ने अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन, तस्करी और दुरुपयोग पर चिंता व्यक्त की है।
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बेमेतरा दौरे पर, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास
- पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज न्यूयॉर्क में 23 सितंबर को ट्रंप से करेंगे मुलाकात
- ईरान समर्थक हूती और सऊदी अरब के बीच बाब अल मंदेब को लेकर हमले जारी
- नई दिल्ली में तीन दिवसीय शुष्क भूमि कांग्रेस 2026 का समापन हुआ।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज न्यूयॉर्क में 23 सितंबर को ट्रंप से करेंगे मुलाकात







