रायपुर 14 सितंबर । राज्यपाल रमेन डेका आज साेमवार को रायगढ़ में 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह का शुभारंभ करेंगे। 10 दिनों तक चलने वाले इस प्रतिष्ठित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रायगढ़ के रामलीला मैदान में होगी।
चक्रधर समारोह रायगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक एवं कलात्मक परंपरा का प्रमुख उत्सव है। समारोह में देश-प्रदेश के ख्यात कलाकार अपनी कला एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। समारोह में शास्त्रीय नृत्य, संगीत, लोककला सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल रमेन डेका आज जिला जांजगीर-चाम्पा से बाय रोड प्रस्थान कर शाम 4.30 बजे जिंदल स्टील गेस्ट हाऊस, पतरापाली रायगढ़ पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 7.15 बजे रामलीला मैदान पहुंचकर चक्रधर समारोह के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। राज्यपाल श्री डेका जिंदल स्टील गेस्ट हाऊस, पतरापाली़ में रात्रि विश्राम करेंगे। वे 15 सितम्बर को पूर्वान्ह 11.30 बजे जिंदल स्टील गेस्ट हाऊस, जिला जांजगीर-चाम्पा के लिए प्रस्थान करेंगे।
Breaking News
- छोटे घर में मां की खांसी सुनाई देती थी, बड़े बंगले में जान चली गई- जब जैकी श्रॉफ का मां को खोने का छलका दर्द
- हनुमान अंश की 38वें दिन कमाई से दुनियाभर में डंका, हैवान को ढेर कर मिला बनाया रिकॉर्ड
- नेतन्याहू पर पूर्व आईडीएफ प्रमुख का बड़ा आरोप - 2023 में हमास के हमले से पहले मिली थी चेतावनी
- बंगाल : मुर्शिदाबाद में छापेमारी के दाैरान पुलिस टीम पर बम से हमला, एएसआई अस्पताल में भर्ती
- राज्यपाल रमेन डेका आज 41वें चक्रधर समारोह का करेंगे शुभारंभ
- गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को बंद रहेंगे शेयर बाजार, मंगलवार को फिर शुरू होगा कारोबार
- ईडब्ल्यूएस भूमि की जांच, 5 कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी
- बाईं करवट सोने से क्या फायदा होता है, खाना खाते ही सोने वालों के लिए क्यों है जरूरी
- भारत ने रिकॉर्ड आठवीं बार महिला एशियाई कप का खिताब जीता, राष्ट्रपति मुर्मू ने टीम को बधाई दी।
- प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली शिखर सम्मेलन के सफल और परिणामोन्मुखी होने के लिए ब्रिक्स नेताओं को धन्यवाद दिया।
राज्यपाल रमेन डेका आज 41वें चक्रधर समारोह का करेंगे शुभारंभ







