काठमांडू, 17 सितंबर । नेपाल के वित्त मंत्री डॉ. स्वर्णिम वाग्ले तीन दिवसीय भारत दौरे के लिए गुरुवार सुबह नई दिल्ली पहुंचे हैं। भारत सरकार के निमंत्रण पर वाग्ले सुबह 7:35 बजे की उड़ान से काठमांडू से दिल्ली पहुंचे।
वाग्ले की भारत यात्रा का मुख्य उद्देश्य आपदा के बाद पुनर्निर्माण सहित दोनों देशों के बीच आर्थिक, राजनीतिक और कूटनीतिक सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करना है। उनके सचिवालय के अनुसार, यात्रा के दौरान द्विपक्षीय सहयोग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बातचीत होगी।
वाग्ले गुरुवार शाम 5 बजे भारतीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात करेंगे। शुक्रवार सुबह वह भारत के पूर्व विदेश सचिव श्याम शरण द्वारा आयोजित उच्चस्तरीय कूटनीतिक संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। शुक्रवार शाम 5 बजे उनकी भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से भी मुलाकात निर्धारित है।
शुक्रवार शाम 7:30 बजे वाग्ले भारत व्यापार संवर्धन संगठन के अध्यक्ष जावेद अशरफ द्वारा आयोजित व्यापक बैठक में शामिल होंगे। शनिवार सुबह 9:30 बजे भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित औद्योगिक घरानों के सम्मेलन में वह मुख्य वक्ता के रूप में हिस्सा लेंगे।
शनिवार सुबह 11:30 बजे दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स द्वारा आयोजित विकास अर्थनीति पर अकादमिक चर्चा में वाग्ले मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वह शनिवार शाम 4 बजे नेपाल लौटेंगे।
वित्त मंत्री के प्रतिनिधिमंडल में वित्त मंत्रालय के सहसचिव अमृत लम्साल, विदेश मंत्रालय के सहसचिव गेहेन्द्र राजभंडारी, नई दिल्ली स्थित नेपाली दूतावास के उपनियोग प्रमुख डॉ. सुरेंद्र थापा, इकोनॉमिक्स मिनिस्टर तारानाथ अधिकारी और वित्त मंत्री के निजी सचिव कंचन बस्नेत सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं।
Breaking News
- अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बाद शेयर बाजारों में मामूली तेजी देखी गई; एनएसई आईपीओ पर नजरें टिकी हैं।
- SEMICON India 2026: भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम में बढ़ी वैश्विक उद्योग और शिक्षा जगत की दिलचस्पी
- आत्मसम्मान आंदोलन के संस्थापक थंथाई पेरियार की 147वीं जयंती आज मनाई गई।
- ट्रंप बोले- कनाडा रहा है खराब व्यापारिक साझेदार, यूरोप पर भी लगा सकते हैं भारी टैरिफ
- दवाओं की बिक्री पर सख्त निगरानी की तैयारी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने ड्रग्स रूल्स में बदलाव का दिया प्रस्ताव
- शहनाज गिल ने शेयर किया वीडियो, फ्लाइट में निकली चीख, बोलीं- बड़ी मुश्किल से बचे
- शहनाज गिल ने शेयर किया वीडियो, फ्लाइट में निकली चीख, बोलीं- बड़ी मुश्किल से बचे
- 'मैं डाइट पर हूं...' गणपति का प्रसाद ठुकराने पर ट्रोल हुए रणबीर कपूर, रामायण रिलीज से पहले मचा बवाल
- चेहरे की रंगत बिगाड़ रहा कालापन तो आजमाएं ये नुस्खे
- भारत सरकार ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड का तीन वर्ष के लिए पुनर्गठन किया
नेपाल के वित्त मंत्री डॉ. स्वर्णिम वाग्ले तीन दिवसीय भारत दौरे पर दिल्ली पहुंचे







