Breaking News

हैदराबाद मुक्ति दिवस रियासत के भारतीय संघ में विलय के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।


देश 17 September 2026
post

हैदराबाद मुक्ति दिवस रियासत के भारतीय संघ में विलय के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

आज हैदराबाद मुक्ति दिवस मनाया जा रहा है, जो 17 सितंबर, 1948 को तत्कालीन हैदराबाद रियासत के भारतीय संघ में ऐतिहासिक विलय की याद में मनाया जाता है। 
 
केंद्र सरकार 2022 से हैदराबाद मुक्ति दिवस समारोह का आधिकारिक आयोजन कर रही है। इस वर्ष का मुख्य कार्यक्रम सिकंदराबाद परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा, जिसमें उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि होंगे। 
 
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, जी. किशन रेड्डी और बंदी संजय कुमार सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति समारोह में भाग लेंगे। 
 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तेलंगाना, हैदराबाद-कर्नाटक और मराठवाड़ा को मिलाकर बने पूर्ववर्ती हैदराबाद क्षेत्र के लोगों को हैदराबाद मुक्ति दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।
 
श्री शाह ने कहा कि यह दिन उन लोगों की देशभक्ति और वीरता को याद दिलाता है जिन्होंने निज़ाम और रजाकारों के दमनकारी शासन के खिलाफ लड़ाई लड़ी और भारत के साथ एकजुट हुए। उन्होंने कहा कि यह अवसर एक राष्ट्र के रूप में एकता की भावना को मजबूत करता है। श्री शाह ने स्वतंत्रता के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

You might also like!


RAIPUR WEATHER