नई दिल्ली, 18 सितंबर । राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने हरियाणा के पलवल में उस हादसे का स्वतः संज्ञान लिया है जहां एक बालिका की अपने घर के पास एक खुले मैनहोल में गिरकर मौत हो गई। आयोग ने पलवल के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट सौपने का निर्देश दिया है।
प्रकाशित खबरों के अनुसार पलवल में अपने घर के पास खेलते समय एक चार वर्षीय बालिका खुले मैनहोल में गिर गई। परिवार और स्थानीय निवासियों ने मैनहोल से निकालकर उसे गंभीर हालत में जिला सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय निवासियों ने संबंधित अधिकारियों से कई शिकायतें करने के बावजूद मैनहोल खुला ही रहा। आयोग ने रिपोर्ट में जांच की स्थिति और मृतक के परिजनों को दिए गए मुआवजे (यदि कोई हो) का विवरण शामिल करने का निर्देश दिया है।
Breaking News
- कोल इंडिया का विविधीकरण अभियान तेज, ऊर्जा और महत्वपूर्ण खनिज क्षेत्रों में बढ़ाया निवेश
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम की धमाकेदार शुरुआत, उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया
- महासमुंद में 24 सितंबर को जिला स्तरीय रोजगार मेला, 230 पदों पर होगी भर्ती
- वीबी-जी रामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- दीपावली छठ के बाद नेपाल सरकार के खिलाफ आंदोलन की तैयारी में प्रचंड
- नेपाल : बाढ़ के बाद नुवाकोट में हैजा का खतरा बढ़ा, 77 हजार लोगों को दी जाएगी ओरल वैक्सीन
- नेपाल में 24 से 28 सितंबर के बीच भारी बारिश की आशंका, मौसम विशेषज्ञों ने सतर्कता की सलाह दी
- पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से राजकुमार बंजारे के घर रोशन हुआ आत्मनिर्भरता का उजाला
- मां का अधूरा सपना, बेटे के पक्के घर से हुआ पूरा
- सेवा का भाव ही एक सशक्त, संवेदनशील एवं विकसित समाज की आधारशिला : संतोष पाण्डेय
मानवाधिकार आयोग ने पलवल हादसे का लिया स्वतः संज्ञान








