Breaking News

नए घर की चौखट पर जला आशीर्वाद का दीप : सेवा संकल्प अभियान में बदलाव की रोशनी


छत्तीसगढ़ 19 September 2026
post

नए घर की चौखट पर जला आशीर्वाद का दीप : सेवा संकल्प अभियान में बदलाव की रोशनी

सूरजपुर  जनपद पंचायत सूरजपुर की ग्राम पंचायत राजापुर में नवल के नवनिर्मित पक्के घर की चौखट पर जला दीप उनके जीवन में आए बड़े बदलाव की कहानी कह रहा है। सेवा संकल्प अभियान की पहल आशीर्वाद का दिया से जुड़ते हुए नवल और उनके परिवार ने दीप प्रज्ज्वलित किया। यह आशीर्वाद का दिया उनके लिए कठिनाइयों से सुरक्षित जीवन तक की यात्रा के प्रति आभार का प्रतीक था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा और जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों के जीवन में आया बदलाव सेवा संकल्प अभियान में नवल जैसे हितग्राही परिवारों की सहभागिता इसे सार्थक बना रही है।

ऐसे आवास लाभार्थी परिवार के जीवन में शासन की योजनाओं ने वास्तविक परिवर्तन लाया है। नवल का परिवार पहले कच्चे मकान में रहता था। बारिश शुरू होते ही छज्जे से पानी टपकने लगता था। ऐसे में परिवार के लिए रहवास बड़ी चुनौती थी। सीमित आय के कारण परिवार के लिए स्वयं पक्का मकान बनाना संभव नहीं था।

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में नवल के नाम आवास स्वीकृत हुआ। निर्धारित सहायता मिलने के बाद पक्के मकान का निर्माण पूरा हुआ और परिवार ने विधिवत गृह प्रवेश किया। अब नवल अपने परिवार के साथ पक्की आवास के छत के नीचे सुरक्षित जीवन जी रहा है।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित आशीर्वाद का दिया में सहभागिता दिखाते हुए परिवार के साथ खुशियां साझा की। नवल ने अपने नए घर की चौखट पर दीप जलाकर प्रधानमंत्री आवास योजना से मिले पक्के आशियाने के लिए आभार भी व्यक्त किया।नवल बताते हैं को पहले से अब परिस्थितियां बदल चुकी है बारिश होते ही घर की चिंता सताने लगती थी। अब हमारा अपना पक्का घर बन गया है। नए घर में आशीर्वाद का दिया जलाते समय लगा कि हमारी पुरानी परेशानियां पीछे छूट गई हैं।

सेवा संकल्प अभियान जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों के जीवन में आए बदलाव को सामने लाने के साथ हितग्राहियों को जनभागीदारी से जोड़ रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना से नवल जैसे कई परिवारों को बेहतर भविष्य का भरोसा भी मिला है।जिस चौखट पर कभी बारिश का पानी रोकने की जद्दोजहद होती थी, आज वहीं जलता आशीर्वाद का दिया सेवा से आए बदलाव की रोशनी बिखेर रहा है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संकल्पना और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास योजना से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है जिसके अंतर्गत सूरजपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना के तहत अब तक कुल 72362 आवास स्वीकृत किया गया हैं, जिनमें से 66677 आवासों का निर्माण पूर्ण हो चुका है तथा 5685 आवास प्रगतिरत है। इससे हजारों परिवारों को सुरक्षित छत के साथ बेहतर जीवन का आधार मिला है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER