रायपुर, 20 सितम्बर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को एक दिवसीय ओडिशा दौरे पर जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 9:50 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 10:10 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे। वहां से सुबह 10:40 बजे विमान द्वारा भुवनेश्वर के लिए प्रस्थान करेंगे और 11:45 बजे भुवनेश्वर पहुंचेंगे।
भुवनेश्वर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री लिंगराज मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद पुरी पहुंचकर भगवान जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करेंगे। शाम को उनका श्रीमद्भागवत कथा स्थल पहुंचने का कार्यक्रम है। रात्रि विश्राम पुरी के एक निजी होटल में करेंगे।
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के साथ बैठक भी प्रस्तावित है। बैठक में महानदी जल विवाद के समाधान सहित दोनों राज्यों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। मुख्यमंत्री सोमवार को दोपहर करीब 1:25 बजे रायपुर लौटेंगे।
Breaking News
- कोल इंडिया का विविधीकरण अभियान तेज, ऊर्जा और महत्वपूर्ण खनिज क्षेत्रों में बढ़ाया निवेश
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम की धमाकेदार शुरुआत, उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया
- महासमुंद में 24 सितंबर को जिला स्तरीय रोजगार मेला, 230 पदों पर होगी भर्ती
- वीबी-जी रामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- दीपावली छठ के बाद नेपाल सरकार के खिलाफ आंदोलन की तैयारी में प्रचंड
- नेपाल : बाढ़ के बाद नुवाकोट में हैजा का खतरा बढ़ा, 77 हजार लोगों को दी जाएगी ओरल वैक्सीन
- नेपाल में 24 से 28 सितंबर के बीच भारी बारिश की आशंका, मौसम विशेषज्ञों ने सतर्कता की सलाह दी
- पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से राजकुमार बंजारे के घर रोशन हुआ आत्मनिर्भरता का उजाला
- मां का अधूरा सपना, बेटे के पक्के घर से हुआ पूरा
- सेवा का भाव ही एक सशक्त, संवेदनशील एवं विकसित समाज की आधारशिला : संतोष पाण्डेय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ओडिशा दौरे पर, मोहन चरण माझी से करेंगे मुलाकात








