Breaking News

सुबह खाली पेट चूना खाने से क्या होता है? जानिए इसके फायदे और सेवन का सही तरीका

post

सुबह खाली पेट चूना खाने से क्या होता है? जानिए इसके फायदे और सेवन का सही तरीका

चूने को अक्सर पान में लगाकर खाया जाता है. ऐसा माना जाता है कि ये कैल्शियम का काफी अच्छा सोर्स होता है. वहीं, हमारी दादी-नानी भी इसका सेवन करने की सलाह देती हैं.

अधिकतर लोग इसे पानी, दही छाछ जैसी चीजों के साथ मिक्स करके खाते हैं. ऐसा माना जाता है कि सीमित मात्रा में इसका सेवन सेवन करने से शरीर को कैल्शियम प्रदान करने में मदद मिल सकती है. यहां जानते हैं खाली पेट चूने का सेवन करने से होने वाले फायदे और कैसे करें इसका सेवन ?

चूना खाने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं?

हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद : चूने में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों और दांतों की मजबूती के लिए जरूरी पोषक तत्व है. कैल्शियम की कमी वाले लोगों को इससे कुछ लाभ मिल सकता है.

दांतों के लिए है असरदार : कैल्शियम दांतों की मजबूती बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है. इसलिए कुछ लोग दांतों और मसूड़ों की सेहत के लिए भी इसका सेवन करते हैं.

जोड़ों के दर्द में है फायदेमंद: कई पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार चूना जोड़ों और हड्डियों से जुड़ी समस्याओं में लाभ पहुंचा सकता है. हालांकि, इस संबंध में वैज्ञानिक प्रमाण सीमित हैं.

कैल्शियम की कमी हो सकती है दूर: ऐसा कहा जाता कि कि जो लोग अपने खाने से पर्याप्त कैल्शियम नहीं ले पाते, उनके लिए ये एक अतिरिक्त सोर्स माना जाता है.

सही मात्रा कितनी होनी चाहिए?

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि चूने का सेवन बहुत कम मात्रा में ही किया जाना चाहिए. आमतौर पर गेहूं के एक दाने या चुटकी से भी कम मात्रा को पर्याप्त माना जाता है. अधिक मात्रा में सेवन करने से फायदे की बजाय नुकसान हो सकता है.

चूने का सेवन करने का सही तरीका क्या है?

कुछ लोग चूने को दही, छाछ, नींबू पानी या अन्य खाद्य पदार्थों में मिलाकर लेते हैं. लेकिन किसी भी रूप में सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह लेना जरूरी है.

ध्यान रखें कि अगर आप पहली बार चूने का सेवन कर रहे हैं, तो एक्सपर्ट की राय जरूर लें. अधिक मात्रा में इसका सेवन शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है. वहीं, डॉक्टर से जरूर सलाह लें.

You might also like!


RAIPUR WEATHER