Breaking News

प्रियंका ने लगाई पिया के नाम की मेहंदी, अंशुला का पहला करवा चौथ, हिना खान ने कहा 'हैप्पी करवा चौथ'


मनोरंजन 29 October 2026
post

प्रियंका ने लगाई पिया के नाम की मेहंदी, अंशुला का पहला करवा चौथ, हिना खान ने कहा 'हैप्पी करवा चौथ'

29 अक्तूबर को करवा चौथ का व्रत पूरे देश में रखा जा रहा है. करवा चौथ का व्रत सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक रखा जाता है और इस दौरान सुहागन महिलाएं उपवास रखती हैं. अब कोई खास दिन हो और उसका मनोरंजन की दुनिया में सेलिब्रेशन भी खास हो जाता है.करवा चौथ 2026 के मौके पर बॉलीवुड और टेलीविजन की दुनिया के सितारों ने अपनी फोटो और वीडियो शेयर करने शुरू कर दिए हैं.

इस साल नुपुर सैनन, कृतिका कामरा और आकांक्षा रंजन जैसी एक्ट्रेस अपना पहला करवा चौथ मनाने जा रही हैं. ऐसे में इनके करवा चौथ सेलिब्रेशन की फोटो का फैन्स को इंतजार रहेगा. शिल्पा शेट्टी हर साल बहुत ही जोर-शोर के साथ करवा चौथ मनाती हैं. इसका भी फैन्स को इंतजार रहता है.

इस बात पर नजर रहेगी कि अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर इस बार किस तरह सेलिब्रेट करती हैं और कौन-कौन सेलेब उनके यहां पहुंचता है. आइए जानते हैं करवा चौथ सेलिब्रेशन को लेकर बॉलीवुड और टेलीविजन की दुनिया में क्या हो रहा है खास 

You might also like!


RAIPUR WEATHER