नई दिल्ली, 03 नवंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के श्रीनगर क्षेत्रीय कार्यालय ने आतंकी फंडिंग से जुड़े मामले में मंगलवार को श्रीनगर के चार ठिकानों पर छापेमारी की। यह छापेमारी उमर आदिल डार और उसके सहयोगियों से जुड़े मामले में की जा रही है। ईडी के अनुसार, उमर आदिल डार प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) के रूप में काम कर रहा था और संगठन से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय था।
ईडी ने बताया कि आरोप है कि उमर आदिल डार को पहले उसके सहयोगियों के साथ बड़ी मात्रा में नकदी और प्रतिबंधित संगठन से संबंधित आपत्तिजनक साहित्य के साथ पकड़ा गया था। जम्मू-कश्मीर में अलगाववादी और भारत विरोधी गतिविधियों में कथित संलिप्तता के मामले में वह पहले करीब चार साल जेल में भी रह चुका है।
ईडी का तलाशी अभियान अपराध से अर्जित धन का पता लगाने, वित्तीय नेटवर्क और फंडिंग के माध्यमों की पहचान करने तथा सीमा पार बैठे हैंडलरों से उनके कथित संबंधों की जांच के लिए चलाया जा रहा है। एजेंसी का उद्देश्य कथित आतंकी वित्तपोषण गतिविधियों से जुड़े अन्य साक्ष्य जुटाना भी है। मामले में आगे की जांच जारी है।
Breaking News
- राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री साय और केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी की हुई महत्वपूर्ण मुलाकात
- भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का गोरखपुर का दो दिवसीय सांगठनिक प्रवास कल से
- ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की नई प्रयोगशाला बनेगा भारत, हरित हाइड्रोजन से कार्बन कैप्चर तक तकनीक विकसित करेंगे आईआईटी और उद्योग
- कांग्रेस ने देश को बांटने और लोकतंत्र का गला घोंटन का काम किया : शिवराज सिंह चौहान
- कांग्रेस पर स्मृति ईरानी का तीखा हमला, एसआईआर प्रक्रिया शुरूआत से पहले ही 57 चुनाव हार चुकी है पार्टी
- बस्तर अंचल में विकास और शांति की नई बयार- मंत्री श्री केदार कश्यप
- रायपुर : राज्योत्सव में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की प्रदर्शनी बनी वैज्ञानिक खोजों और आधुनिक तकनीक का आकर्षण
- भारत-इंडोनेशिया रक्षा सहयोग को मजबूती दे रहा संयुक्त अभ्यास ‘गरुड़ शक्ति’
- निर्धारित गुणवत्ता और मानकों के अनुरूप समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
- दूध के अलावा इन 6 देसी चीजों से भी मिलेगा भरपूर कैल्शियम, हड्डियों को मिलेगी मजबूती
ईडी का श्रीनगर में आतंकी फंडिंग मामले में चार ठिकानों पर छापा







