छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के गौरवशाली अवसर पर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के राज फतेह सिंह खेल मैदान में राज्योत्सव 2026 का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने राज्योत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उत्सव छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, गौरवशाली परंपराओं और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प का प्रतीक है।
मुख्य अतिथि श्री बघेल ने राज्योत्सव के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विभागीय उपलब्धियों एवं विकासात्मक गतिविधियों की जानकारी ली तथा विभिन्न कार्यक्रमों के उद्घाटन में सहभागिता की। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। जनकल्याण और विकास के कार्यों में जनसहभागिता की महत्वपूर्ण भूमिका है।
समारोह में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, लोकसंस्कृति और गौरवशाली परंपराओं की मनमोहक छटा बिखरी। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने राज्योत्सव को उत्साह और उल्लास से सराबोर कर दिया। लोक कलाकारों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधता, पारंपरिक कला और लोकजीवन की सुंदर झलक प्रस्तुत की। खाद्य मंत्री श्री बघेल ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया तथा कलाकारों की प्रतिभा और प्रस्तुतियों की सराहना की।
खाद्य मंत्री श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान केवल उसकी प्राकृतिक संपदा और विकास की संभावनाओं से ही नहीं, बल्कि यहां की अनूठी लोकसंस्कृति, परंपराओं, कला और मेहनतकश लोगों से भी है। राज्योत्सव हमें अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के साथ प्रदेश की विकास यात्रा पर गर्व करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास, जनकल्याण और समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है। किसानों, महिलाओं, युवाओं, श्रमिकों तथा समाज के सभी वर्गों के सशक्तिकरण के साथ विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।
मंत्री श्री बघेल ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे छत्तीसगढ़ की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ विकास की इस यात्रा में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि सामूहिक संकल्प, एकजुटता और जनभागीदारी से ही छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। राज्योत्सव का यह भव्य आयोजन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक अस्मिता, लोकपरंपराओं और विकास के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का जीवंत प्रतीक बना।
Breaking News
- बस्तर अंचल में विकास और शांति की नई बयार- मंत्री श्री केदार कश्यप
- रायपुर : राज्योत्सव में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की प्रदर्शनी बनी वैज्ञानिक खोजों और आधुनिक तकनीक का आकर्षण
- भारत-इंडोनेशिया रक्षा सहयोग को मजबूती दे रहा संयुक्त अभ्यास ‘गरुड़ शक्ति’
- निर्धारित गुणवत्ता और मानकों के अनुरूप समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
- दूध के अलावा इन 6 देसी चीजों से भी मिलेगा भरपूर कैल्शियम, हड्डियों को मिलेगी मजबूती
- रायपुर : राज्योत्सव 2026 का शुभारंभ : सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने किया विभिन्न विभागों द्वारा लगाएं गए स्टॉल का अवलोकन
- राज्योत्सव हमारी सांस्कृतिक अस्मिता, गौरवशाली विरासत और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प का प्रतीक: मंत्री श्री बघेल
- रायपुर : मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने जिला स्तरीय राज्योत्सव का दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ
- शनाया कपूर की विच थीम बर्थडे पार्टी, खुशी, सुहाना और अनन्या हुईं शामिल
- सौर विस्फोटों के विस्तार में असमानता का पता
राज्योत्सव हमारी सांस्कृतिक अस्मिता, गौरवशाली विरासत और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प का प्रतीक: मंत्री श्री बघेल







