काठमांडू, 07 नवंबर नेपाल में शनिवार सुबह कौओं को स्वादिष्ट पकवान खिलाकर काग तिहार मनाया जा रहा है। हिंदू धार्मिक मान्यता के अनुसार, कौए को मृत्यु और न्याय के देवता यमराज का संदेशवाहक माना जाता है। काग तिहार तेरस (त्रयोदशी) के दिन मनाया जाता है। यह रोशनी के पर्व तिहार के पांच दिवसीय उत्सव यानी यमपंचक का एक हिस्सा है।
नेपाल पंचांग निर्णायक विकास समिति के अध्यक्ष डॉ. पुरुषोत्तम भट्टराई ने बताया कि धार्मिक शास्त्रों के अनुसार काग तिहार त्रयोदशी के दिन सुबह मनाया जाना चाहिए। इसी मान्यता के आधार पर आज काग तिहार मनाने का निर्णय लिया गया है।
इस अवसर पर आज कागेश्वरी मनोहरा नगरपालिका स्थित कागेश्वरी महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। इसी तरह, हनुमानढोका स्थित कागेश्वरी मंदिर में भी कौओं की विशेष पूजा की जाती है।
तिहार पर्व के पीछे धार्मिक मान्यता है कि यमराज बुरे कर्म करने वालों को दंडित करते हैं, जबकि अच्छे कर्म करने वालों की रक्षा करते हुए धर्मराज का रूप धारण करते हैं
Breaking News
- विधिक साक्षरता से मजबूत होगा लोकतंत्र
- उत्तराखंड में राज्य स्थापना दिवस पर CM धामी ने PM मोदी के नेतृत्व की तारीफ़ की
- शुरुआती कारोबार में रुपये ने डॉलर के मुकाबले दिखाई मजबूती, दूसरी प्रमुख विदेशी मुद्राओं की तुलना में भी मजबूत हुआ रुपया
- इंडिया ए और न्यूज़ीलैंड ए के बीच तीसरे दिन का खेल बारिश की वजह से धुल गया
- थाईलैंड के PM ने बैंकॉक में 27 दिन के दिवाली फेस्टिवल का उद्घाटन किया
- राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड स्थापना दिवस के अवसर पर दी शुभकामनाएं
- IMD ने केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश का अनुमान लगाया है
- रायपुर : छत पर सोलर, हाथ में मुख्यमंत्री की पाती,रोहित गुप्ता का कदम बना स्वच्छ ऊर्जा की प्रेरणा
- बिरसा मुंडा जयंती को आदिवासी गौरव दिवस के रूप में मनाया जाए : दीपक बैज
- दीपावली त्यौहार पर सफाई कार्यो में ठेकेदार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी
नेपाल में आज मनाया जा रहा काग तिहार, कौओं को पकवान खिलाकर की जा रही पूजा







