राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए चयनित छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय निकायों रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को आज सम्मानित करेंगी।
नई दिल्ली के विज्ञान भवन में सुबह 11:30 बजे से आयोजित समारोह में राष्ट्रपति इन निकायों को स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार प्रदान करेंगी।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के कार्यालय के मुताबिक केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से आयोजित इस समारोह में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू भी शामिल होंगे।
छत्तीसगढ़ की ओर से उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, सूडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल सहित चयनित नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्वच्छता कर्मी हिस्सा लेंगे।
स्वच्छ सर्वेक्षण के दसवें संस्करण में छत्तीसगढ़ के तीन शहरों का राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए चयन प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस वर्ष सर्वेक्षण की थीम 'स्वच्छता की नई पहल—बढ़ाएं हाथ, करें सफाई साथ' रखी गई है। इसके माध्यम से स्वच्छता अभियान में सामूहिक जिम्मेदारी और नागरिकों की भागीदारी को प्रोत्साहित किया गया है।
इस उपलब्धि में नगरीय निकायों के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ सफाई मित्रों और स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भूमिका रही है। उल्लेखनीय है कि स्वच्छ सर्वेक्षण के पिछले संस्करण में भी रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त हुए थे।
Breaking News
- रायपुर : विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह समीक्षा कार्यशाला का शुभारंभ
- आदिवासी परिवारों तक पहुंचेंगी सरकारी योजनाओं की सुविधाएं
- कोरिया : ’खेतों में कटाई की रफ्तार, केंद्रों में खरीदी की तैयारी’
- प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली में भारत कृषि सम्मेलन 2026 को संबोधित करेंगे
- भारत ने वीज़ा कैटेगरी 13 से घटाकर 9 कर दी; एप्लीकेशन फॉर्म की जगहें 70% तक कम कर दी गईं
- IMD ने J&K में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया
- पाकिस्तान की असेंबली में सदस्यों को सरकार, न्यायपालिका, सशस्त्र बलों के खिलाफ बोलने की अनुमति नहीं दी जाएगीः स्पीकर
- भोटेकोशी बाढ़ के बाद फिर गुलजार होने लगा गोसाईंकुंड, घरेलू और विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी
- सोना-चांदी खरीदने वालों की मौज! कीमतों में बड़ी गिरावट
- भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार रहेगी मजबूत, FY28 में 7.5% GDP ग्रोथ का अनुमान: बैंक ऑफ अमेरिका
राष्ट्रीय स्वच्छता पुरस्कार : राष्ट्रपति मुर्मु आज छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को करेंगी सम्मानित








