नई दिल्ली, 14 नवंबर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को बाल दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में विभिन्न स्कूलों और संगठनों के बच्चों से मुलाकात की और उनके साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्धता, समर्पण और दृढ़ता के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि उन्होंने बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न स्कूलों और संगठनों के बच्चों से मुलाकात की और उनके साथ बातचीत की। उन्होंने बच्चों को अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्धता, लगन और दृढ़ संकल्प के साथ प्रयास करने का संदेश दिया।
राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित इस मुलाकात के दौरान बच्चे उत्साह के साथ राष्ट्रपति से मिले। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने बच्चों के साथ आत्मीयता से संवाद किया और उन्हें जीवन में अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी।
Breaking News
- राज्यपाल डेका ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर किया नमन
- COAS जनरल धीरज सेठ रक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए चेक गणराज्य के दौरे पर गए
- रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता केवल आर्थिक लक्ष्य नहीं, रणनीतिक जरूरत भी : राजनाथ सिंह
- सर्दियों की डाइट में शामिल करें सहजन का सूप
- दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने से एयर प्यूरीफायर की मांग पांच गुना बढ़ी, जीएसटी 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने की मांग
- 'जाणता राजा' से जीवंत की शिवाजी की गाथा
- भगवान बिरसा मुंडा जयंती: जनजातीय गौरव, साहस और स्वतंत्रता की प्रेरणा का प्रतीक
- छठ पूजा: आस्था, श्रद्धा और प्रकृति की उपासना का अनुपम महापर्व
- छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीद महाअभियान , प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक होगी खरीद
- न्यूजीलैंड ने दूसरे मैत्री फुटबॉल मैच में भारत को 3-0 से हराया
राष्ट्रपति ने बाल दिवस पर स्कूली बच्चों से की मुलाकात, सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया








