Breaking News

ला इलाहा इल्लल्लाह...BJP नेता राजेंद्र राठौड़ मंच पर पढ़ने लगे कलमा, खुदा-भगवान को एक बताकर बहू के लिए मांगा वोट


देश 14 November 2026
post

ला इलाहा इल्लल्लाह...BJP नेता राजेंद्र राठौड़ मंच पर पढ़ने लगे कलमा, खुदा-भगवान को एक बताकर बहू के लिए मांगा वोट

राजेंद्र राठौड़ चूरू जिले के पीथीसर गांव में अपनी बहू कनिका सिंह के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में पहुंचे थे. कनिका सिंह जिला परिषद के वार्ड नंबर 23 से बीजेपी की उम्मीदवार हैं. सभा को संबोधित करते हुए राठौड़ ने कहा, "मुझे केवल एक बात कहनी है- खुदा एक है

इसके बाद उन्होंने इस्लाम का पहला कलमा पढ़ा. उन्होंने कहा, "ला इलाहा इल्लल्लाह मुहम्मदुर रसूलुल्लाह." इसका अर्थ है कि अल्लाह के सिवा कोई इबादत के योग्य नहीं है और मुहम्मद अल्लाह के रसूल हैं. उनके इस बयान पर सभा में मौजूद लोगों ने तालियां बजाईं.

कलमा पढ़ने के बाद राजेंद्र राठौड़ ने महात्मा गांधी के प्रसिद्ध प्रार्थना भजन की पंक्तियां सुनाईं. इसके बाद उन्होंने हिंदी में एक भक्ति दोहा भी पढ़ा.

उन्होंने कहा, "ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम, सबको सद्बुद्धि दे भगवान. जात-पात पूछे ना कोई, हरे को भजे सो हरि का होई."

राठौड़ ने इसका संदेश देते हुए कहा कि सभी लोग एक हैं और हमारी रगों में बहने वाला खून भी एक ही है. उन्होंने अपनी राजनीतिक पारी का जिक्र करते हुए कहा कि इतने वर्षों के सार्वजनिक जीवन में उनके दामन पर कोई दाग नहीं लगा. उन्होंने कहा कि उन्हें यह कहने में कोई अफसोस नहीं है कि उन्होंने हमेशा इंसानियत और मोहब्बत फैलाने का काम किया है, न कि नफरत का

You might also like!


RAIPUR WEATHER