भुवनेश्वर, 18 नवंबर । ओडिशा विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है। यह सत्र 31 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान कुल 33 कार्यदिवस निर्धारित किए गए हैं। सत्र के पहले दिन वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट सदन में पेश किया जाएगा।
विधानसभा के प्रस्तावित कार्यसूची के अनुसार, सत्र की शुरुआत सरकारी कार्यों के साथ होगी। इसके बाद वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रथम अनुपूरक व्यय विवरण प्रस्तुत किया जाएगा। 19 नवंबर को भी सरकारी कार्य निर्धारित हैं, जबकि शुक्रवार, 20 नवंबर को गैर-सरकारी सदस्यों के कार्यों के तहत विधेयकों और संकल्पों पर चर्चा होगी।
सदन की बैठक शनिवार, 21 नवंबर और सोमवार, 23 नवंबर को भी होगी। वहीं, मंगलवार, 24 नवंबर को रास पूर्णिमा के अवसर पर विधानसभा की कार्यवाही स्थगित रहेगी।
इसके बाद 25, 26 और 27 नवंबर को पहले अनुपूरक व्यय विवरण से संबंधित अनुदान मांगों पर चर्चा और मतदान होगा। सप्ताहांत के अवकाश के बाद सोमवार, 30 नवंबर को अनुपूरक बजट से संबंधित विनियोग विधेयक सदन में पेश किया जाएगा। इसी दिन विधेयक पारित किए जाने का कार्यक्रम निर्धारित है। इसके पारित होने से विभिन्न विभागों को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अतिरिक्त धनराशि खर्च करने का अधिकार मिलेगा।
इस बीच, विधानसभा के शीतकालीन सत्र को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। विधानसभा परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से संचालित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सहित आवश्यक एहतियाती कदम उठाए गए हैं।
Breaking News
- कोरिया : ’झुमका डैम के किनारे ‘सुपर थर्टी’ से कलेक्टर का संवाद, 30 युवाओं ने साझा किए अपने सपने’
- धमतरी : जिले में मत्स्य पालन को मिलेगा बढ़ावा, प्रत्येक विकासखंड में स्थापित होंगे मछली दाना केंद्र
- गुजरात की महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. मनीषा राजीवभाई वकील से की सौजन्य मुलाक़ात
- विजय शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा में सोनोग्राफी व नेत्र जांच शिविर का किया अवलोकन
- वन मंत्री कश्यप ने कोण्डागांव में किया 12 करोड़ के 10 विकास कार्यों का भूमिपूजन
- कोटा नवीन महाविद्यालय भवन मार्च 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश, नालंदा लाइब्रेरी के धीमे निर्माण पर विधायक ने जताई नाराजगी
- हुआवेई पर अमेरिका का शिकंजा, ईरान व्यापार मामले में दोषी ठहराया गया
- सपा की सूची पर इमरान मसूद बोले- हम भिखारी नहीं हैं, 26 सीटें मांगी ही नहीं थीं
- अभिनेता विवेक ओबेरॉय और मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा उज्जैन पहुंचकर महाकाल के दर्शन किए
- वाराणसी में 28 नवंबर से शुरू होगा काशी तमिल संगमम 5.0, तमिलनाडु से 1,400 प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
ओडिशा विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से








