ढाका (बांग्लादेश), 18 नवंबर बांग्लादेश अवामी लीग की नेता और अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की दिसंबर में स्वदेश वापसी की घोषणा और सरकार के नकारात्मक रुख से हिंसा की लपटें उठने लगी है। गोपालगंज जिले में कल रात हुई हिंसा के बाद तुंगीपाड़ा उपजिला में तनाव बना हुआ है। सड़कों पर पेड़ों के बड़े-बड़े तने डाल दिए गए हैं। इससे उपजिला और आसपास के इलाकों के बीच सड़क संपर्क कट गया है।
गोपालगंज बांग्लादेश के संस्थापक बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान और उनकी बेटी शेख हसीना का गृह क्षेत्र है। शेख हसीना का जन्मस्थान इसी जिले के तुंगीपाड़ा उपजिले में है। द डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार कल रात निलफा बाजार में बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के चार वाहनों को आग लगा दी गई थी। यह वाहन आज सुबह 9:00 बजे भी सुलग रहे थे। तुंगीपाड़ा उपजिला निर्वाही अधिकारी मो. दीदारुल आलम ने बताया, "निलफा बाजार से तुंगीपाड़ा तक की पूरी सड़क पेड़ों के तनों से बंद कर दी गई हैं। हममें से कोई भी बाहर नहीं जा रहा है।"
स्थानीय लोगों ने बताया कि निलफा बाजार चौराहे से तुंगीपाड़ा तक लगभग 12 किलोमीटर लंबी सड़क पर कई जगहों पर पेड़ों के बड़े-बड़े तने पड़े हैं। इससे यातायात पूरी तरह ठप है। बताया जा रहा है कि ये तने पास की आरा मशीनों से लाकर सड़क पर डाले गए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि कल शाम को ही सड़क पर पेड़ों के तने डालकर रास्ता बंद कर दिया गया था। इस दौरान तुंगीपाड़ा की ओर जा रहे वाहनों और बीजीबी के बख्तरबंद वाहनों को निलफा बाजार में रोक लिया गया। इसके बाद चार वाहनों को आग लगा दी गई।
निलफा बाजार इलाके में एक भोजनालय के कर्मचारी हसन गाजी ने बताया कि कल शाम वहां पुलिस की एक गाड़ी को भी रोका गया था। उन्होंने कहा, "कारोबार लगभग पूरी तरह ठप हो गया है। फिर भी, हम चाहते हैं कि देश में हालात बेहतर हों। यूनुस की सरकार में भी हमारे हालात अच्छे नहीं थे और बीएनपी सरकार में भी स्थिति कुछ खास बेहतर नहीं है। हमें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में हमारे लिए हालात सुधरेंगे।"
तुंगीपाड़ा निवासी बिथी मजूमदार ने कहा कि लोग शांति चाहते हैं और हिंसा की ऐसी घटनाओं का अंत चाहते हैं। उन्होंने कहा, "हम डर के साये में जी रहे हैं। यह लोगों के हित में होगा कि सभी राजनीतिक दल बातचीत के जरिए अपने मतभेदों को सुलझा लें।"
तुंगीपारा के सिंगिपारा निवासी वैन ड्राइवर रहीम शेख ने बताया कि सड़कें पूरी तरह से बंद हैं, जिसकी वजह से लोग अपनी रोजी-रोटी नहीं कमा पा रहे हैं। उन्होंने कहा, "हम खाली बैठे हैं। जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते, तब तक हमारी कमाई बंद हो गई है। हम इंतजार कर रहे हैं कि आगे क्या होता है।" इस बीच, स्थानीय लोगों ने बताया कि अवामी लीग के कार्यकर्ता गोपालगंज शहर के चौरांगी इलाके और कई चौराहों पर तैनात हो गए हैं। लाउडस्पीकरों पर शेख मुजीबुर रहमान के भाषण बजाए जा रहे हैं।
Breaking News
- जयशंकर ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री किशिदा से की मुलाकात
- आने वाले दिनों में असम हिंदुत्व का मजबूत किला बनेगा : आलोक कुमार
- कोलंबिया यूनिवर्सिटी में की गई राहुल गांधी की टिप्पणियों को भाजपा ने अनर्गल बताया
- नई दिल्ली से छपरा के लिए आज चलेगी वन-वे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन
- रायपुर : दिवंगत आरक्षक के परिवार को उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने सौंपा 1 करोड़ 8 लाख रुपए के बीमा राशि का चेक
- मुख्यमंत्री साय की किसान हितैषी पहल से गांव-गांव तक पहुंच रही धान खरीदी की सुविधा
- रायपुर : दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री श्री साय से मिले पद्मश्री पंडीराम मंडावी
- कैबिनेट का निर्णय : जल जीवन मिशन के नए नियम होंगे लागू, अबूझमाड़ में स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय को अनुदान का निर्णय
- मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन का 11 दिसंबर तक मिलेगा मौका
- बांग्लादेश में शेख हसीना के गृह जिला गोपालगंज में तनाव
बांग्लादेश में शेख हसीना के गृह जिला गोपालगंज में तनाव







