Breaking News

राहुल ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में पहली टेस्ट पारी में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बने


खेल 21 November 2026
post

राहुल ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में पहली टेस्ट पारी में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बने

वेलिंगटन, 21 नवंबर । भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार शतक लगाकर इतिहास रच दिया। वह न्यूजीलैंड में अपनी पहली टेस्ट पारी में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले सुनील गावस्कर और सुरिंदर अमरनाथ ने 1976 में न्यूजीलैंड दौरे पर यह उपलब्धि हासिल की थी। गावस्कर ने ऑकलैंड में 116 और सुरिंदर अमरनाथ ने 124 रन की पारी खेली थी। करीब 50 साल बाद राहुल ने इस विशेष उपलब्धि को दोहराया।

राहुल ने इसके साथ ही एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। वह दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया यानी चारों सेना देशों में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय सलामी बल्लेबाज बन गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका यह 13वां टेस्ट शतक रहा। उन्होंने 207 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।

चारों सेना (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में शतक लगाने वाले आठवें एशियाई 34 वर्षीय राहुल चारों सेना देशों में टेस्ट शतक लगाने वाले आठवें एशियाई बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन तेंदुलकर, सईद अनवर, राहुल द्रविड़, यूनिस खान, कुमार संगकारा और विराट कोहली यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। भारतीय बल्लेबाजों में राहुल इस सूची में शामिल होने वाले पांचवें खिलाड़ी हैं।

खास बात यह है कि राहुल और पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज सईद अनवर इस सूची के ऐसे दो बल्लेबाज हैं, जिन्होंने चारों सेना देशों में सलामी बल्लेबाज के रूप में टेस्ट शतक लगाए हैं।

मुकाबले की बात करें तो राहुल के शतक की बदौलत भारतीय टीम ने पहले टेस्ट के तीसरे दिन समाचार लिखे जाने तक 3 विकेट पर 473 रन बना लिए हैं ऋषभ पंत 47 और कप्तान शुभमन गिल 93 रन बनाकर खेल रहे हैं। राहुल 290 गेंदों में नौ चौकों और दो छक्के की मदद से 136 रन बनाकर नाथन स्मिथ की गेंद पर बोल्ड हुए।

You might also like!


RAIPUR WEATHER