Breaking News

माता भगवती देवी शर्मा की स्मृति में स्मारक डाक टिकट का विमोचन


देश 21 November 2026
post

माता भगवती देवी शर्मा की स्मृति में स्मारक डाक टिकट का विमोचन

हरिद्वार, 21 नवंबर । शांतिकुंज में आयोजित माता भगवती देवी शर्मा के जन्मशताब्दी समारोह के अवसर पर उनके तप, त्याग, सेवा और मातृत्व से ओतप्रोत जीवन की स्मृति में विशेष स्मारक डाक टिकट का विमोचन किया गया।

समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, स्वामी राजराजेश्वराश्रम व जन्मशताब्दी समारोह के दलनायक डॉ. चिन्मय पण्ड्या सहित उपस्थित अतिथियों ने स्मारक डाक टिकट का संयुक्त रूप से अनावरण किया। इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने माता भगवती देवी शर्मा के तप, त्याग, करुणा और मातृत्व को स्मरण करते हुए उनके जीवन को नारी जागरण, सेवा और सामाजिक चेतना का प्रेरक उदाहरण बताया।

जन्मशताब्दी वर्ष में जारी स्मारक डाक टिकट उनके विचारों, जीवन मूल्यों और समाज निर्माण में दिए गए योगदान को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने का प्रतीक बनेगा। डाक टिकट के अनावरण के साथ समारोह में उपस्थित हजारों परिजनों ने श्रद्धा और भावनाओं के साथ माता भगवती देवी को नमन किया।

You might also like!


RAIPUR WEATHER