पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल एक साथ आ गए है। दोनों पार्टियों के बीच 6 साल बाद फिर से गठबंधन हुआ है। इसी के साथ एक बार फिर से परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। दरअसल, मोदी सरकार दिसंबर में संसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार इस सत्र में इन दोनों विधेयकों को सदन में ला सकती है।
वहीं 6 साल बाद BJP-SAD के साथ आने से लोक सभा में एनडीए की संख्या बढ़ी है। अब NDA के सांसदों की संख्या 321 हो गई है। अब सावल है कि क्या शिरोमणि अकाली दल की वापसी से सरकार की राह आसान होगी? क्या NDA अब जरूरी बहुमत के करीब पहुंच गया है? आखिर परिसीमन बिल के लिए कितने सांसदों का समर्थन जरूरी है?आइए, समझते हैं पूरा मामला
शिरोमणि अकाली दल की एनडीए में वापसी केवल पंजाब की राजनीतिक तक ही सीमित नहीं है। इसका संसदीय पहलू भी है। दरअसल, संसद में SAD की एक सांसद हरसिमरत कौर बादल है। ये ऐसे में NDA के संख्याबल में एक सांसद का इजाफा हुआ है। अब एनडीए के सांसदों की संख्या 321 हो गई है। हालांकि अभी सदन में दो-तिहाई बहुमत से मोदी सरकार 39 सांसदों की जरूरत है। बताया जा रहा है कि जब लोक सभा में अप्रैल में परिसीमन विधेयक को लाया गया था, जब हरसिमत कौर ने इसका विरोध किया था।
बता दें कि मोदी सरकार और इंडिया गठबंधन की उन 35 सांसदों पर नजर है, जो किसी भी गठबंधन में शामिल नहीं है। इनमें एमके स्टालिन की पार्टी डीएमके 22, वाईएसआर कांग्रेस के 4, अरविंद केजरीवाल की पार्टी के तीन, ZPM, ASP और AIMIM के एक-एक सांसद और तीन निर्दलीय शामिल हैं।








