26 नवंबर का दिन देश के इतिहास की एक अहम तारीख है. इस मौके पर बॉलीवुड एक्टर जयदीप अहलावत ने देश के लिए अपनी जान कुर्बान करने वालों को याद किया. एक इवेंट के दौरान उनसे 26/11 को लेकर सवाल किया गया. इस पर एक्टर ने ऐसी बात कही, जो हर किसी को सोचने पर मजबूर करती है. उनका मानना है कि देश के लिए बलिदान देने वालों को याद करने के लिए कोई एक खास दिन तय नहीं होना चाहिए. वह हर दिन उन्हें दिल से सलाम करते हैं.
ANI से बात करने के दौरान, जयदीप अहलावत से इवेंट में देश के लिए कुर्बानी देने वालों को याद करने के बारे में पूछा गया था. इस पर उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद से अब तक कई लोगों ने भारत के लिए अपनी जान दी है. ऐसे लोगों को याद करने के लिए किसी एक खास दिन की जरूरत नहीं है.
एक्टर ने आगे कहा कि 26/11 एक अहम तारीख है, लेकिन देश की प्रतिष्ठा के लिए कुर्बानी देने वालों को वह हर दिन अपने दिल में सलाम करते हैं. उनके मुताबिक, ऐसे लोगों के बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए
इवेंट के दौरान जयदीप अहलावत ब्लैक और गोल्डन रंग के आउटफिट में नजर आए. उन्होंने इस दौरान अपने कॉलेज के दिनों को भी याद किया. साथ ही हरियाणा के रोहतक में बिताए अपने शुरुआती दिनों के किस्से साझा किए







