काठमांडू, 26 नवंबर नेपाल की राजधानी काठमांडू के ठमेल स्थित एक होटल से पुलिस ने करीब 50.50 लाख नेपाली रुपये और बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा के साथ एक विदेशी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें चितवन की रहने वाली 20 वर्षीय स्नेहा रिमाल और मालदीव का नागरिक युटिथ इब्राहिम है।
जिला पुलिस परिसर काठमांडू के एसपी दानबहादुर थापा के अनुसार दोनों को ठमेल स्थित स्नोलाइन होटल से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से 50 लाख 50 हजार नेपाली रुपये, 4,215 ओमानी रियाल और 55 अरब अमीराती दिरहम बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बरामद रकम और विदेशी मुद्रा के स्रोत तथा दोनों आरोपितों की गतिविधियों के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आनी बाकी है।
Breaking News
- कोरिया : इस वर्ष के अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत 12 दिसंबर को
- 3271 नए उद्योग स्थापना से 54 हजार से अधिक लोगों को मिला प्रत्यक्ष रोजगार
- 3 साल में लगे 3,271 नए उद्योग, 8.85 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले
- रायपुर : जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री श्री साय से की मुलाकात
- घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- कोलकाता पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, कैबिनेट मंत्री ने किया भव्य स्वागत
- अमित शाह ने ‘रामायण’ फिल्म की टीम से की मुलाकात, श्रीराम के आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के प्रयास की सराहना
- आआपा के स्थापना दिवस पर केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं, समर्थकों को दी बधाई
- महाराष्ट्र : शरद पवार ने बुलाई अहम बैठक, एनसीपी के विलय और किसान आंदोलन पर होगी चर्चा
काठमांडू के एक होटल से 50.50 लाख नेपाली रुपये के साथ एक विदेशी सहित दो गिरफ्तार, विदेशी मुद्रा भी बरामद







