नई दिल्ली, 04 अक्टूबर। आगामी इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 कार्यक्रम 6-जी पारिस्थितिकी तंत्र के विकास से जुड़े सभी महत्वपूर्ण मुद्दों को जोड़ने और नई साझेदारियां बनाने पर केंद्रित होगा। डिजिटल प्रौद्योगिकी मंच इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पी. रामकृष्ण ने शनिवार को यह जानकारी दी।
सीईओ पी. रामकृष्ण ने कहा कि एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में वैश्विक स्तर पर देश की मान्यता 6-जी प्रौद्योगिकी के विकास को आगे बढ़ाने में बेहद अहम है। उन्होंने बताया कि सरकार समर्थित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में 8-11 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा।
रामकृष्ण ने कहा, "इंडिया मोबाइल कांग्रेस 6-जी इकोसिस्टम के लिए महत्वपूर्ण बिंदुओं को जोड़ने वाले एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में उभर रहा है। वैश्विक स्तर पर भारत अपनी विश्वसनीयता का प्रदर्शन कर रहा है, क्योंकि इंडिया मोबाइल कांग्रेस में ब्रिटेन, अमेरिका, जापान, दक्षिण कोरिया, यूरोप और भारत जैसे देशों के वरिष्ठ उद्योग जगत के नेता और विशेषज्ञ शामिल होंगे।"
उन्होंने कहा कि इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 कार्यक्रम में 150 देशों के 7,000 से ज्यादा वैश्विक प्रतिनिधियों, 800 वक्ताओं और 400 प्रदर्शकों के भाग लेने की उम्मीद है, जहां 5-जी से 6-जी, एआई, आईओटी, हरित तकनीक और उपग्रह संचार जैसी विभिन्न तकनीकों पर विचार-विमर्श और साझेदारी पर चर्चा होगी।
Breaking News
- कलेक्टर ने डबल लॉक स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण
- शंघाई मास्टर्स 2025: थकान और चोट से जूझते हुए जोकोविच क्वार्टरफाइनल में पहुंचे
- स्पेन के अनुभवी डिफेंडर जोर्डी आल्बा सीज़न के अंत में पेशेवर फुटबॉल से लेंगे संन्यास
- शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- स्टॉक मार्केट में शील बायोटेक की जोरदार एंट्री, फायदे में आईपीओ निवेशक
- सर्राफा बाजार में मजबूती का रिकॉर्ड बनने का सिलसिला जारी, नए शिखर पर सोना और चांदी
- अमेरिका में शटडाउन की मार छुट्टी पर भेजे गए संघीय कर्मचारियों पर, वेतन पर संकट
- ओली की संभावित गिरफ्तारी पर प्रधानमंत्री कार्की ने की सुरक्षा प्रमुखों के साथ समीक्षा
- अमेरिकी सीनेट की भारत के राजदूत के रूप में सर्जियो गोर के नाम पर हां
- मुंबई में 8 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, ड्रग तस्करी नेटवर्क में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा मामला
6-जी प्रौद्योगिकी के विकास पर केंद्रित होगा इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 : आईएमसी सीईओ
