Breaking News

’कोरिया जिले में महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा संबल’


शहर 19 March 2026
post

’कोरिया जिले में महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा संबल’

कोरिया । महतारी वंदन योजना का लाभ लेकर ग्रामीण महिलाएं अब आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि का उपयोग महिलाएं अपनी आवश्यकताओं के साथ-साथ कृषि और बच्चों की शिक्षा में कर रही हैं।

ग्राम डुमरिया निवासी 36 वर्षीय  बाबी राजवाड़े, जो पेशे से किसान हैं, ने बताया कि उन्हें हर माह मिलने वाली 1000 रुपये की राशि अब खेती-किसानी के कार्यों में उपयोगी साबित हो रही है। इससे उन्हें बीज, खाद और अन्य कृषि जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है।

इसी तरह ग्राम आमापारा की 32 वर्षीय सुंदरी पैकरा इस योजना से प्राप्त राशि का उपयोग अपने बच्चों की पढ़ाई में कर रही हैं। उनका कहना है कि इस सहायता से बच्चों की शैक्षणिक जरूरतों को पूरा करना पहले की तुलना में आसान हुआ है।

महिलाओं ने बताया कि पहले छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए भी उन्हें कई बार सोचना पड़ता था, लेकिन अब इस योजना ने उनकी आर्थिक स्थिति को कुछ हद तक मजबूत किया है।

उन्होंने विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना जरूरतमंद महिलाओं के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित कर रही है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER