पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गुजरात के अहमदाबाद जिले के साणंद इलाके से हिरासत में लिया, जहां वह छिपकर रह रहा था। आरोपी की पहचान शेखर यादव के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के बांका जिले का निवासी बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री जैसे उच्च पदस्थ व्यक्ति को सीधे फोन कर धमकी देना सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक गंभीर चुनौती थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल उस मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लिया, जिससे कॉल की गई थी। तकनीकी टीम की सक्रियता से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई।
जांच में पता चला कि आरोपी बिहार में नहीं, बल्कि गुजरात में मौजूद है। इसके बाद मुंगेर पुलिस की एक विशेष टीम तुरंत गुजरात के लिए रवाना हुई। वहां स्थानीय पुलिस के सहयोग से साणंद इलाके में छापेमारी की गई और आरोपी को पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि उस समय आरोपी एक ट्रांसपोर्ट से जुड़ी गाड़ी में काम कर रहा था और वहीं रह रहा था। पूछताछ के दौरान शेखर यादव ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। जानकारी के अनुसार, यह मामला मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया था। आरोपी ने मोबाइल फोन के जरिए धमकी दी थी, जिसके बाद भारतीय न्याय संहिता 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी गुजरात से गिरफ्तार कर लिया। साणंद पुलिस और बिहार पुलिस के बीच लगातार समन्वय बना रहा। साणंद के पुलिस अधिकारी बी.टी. गोहिल की अगुवाई में टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। फिलहाल आरोपी हिरासत में लेकर बिहार पुलिस को सौंप दिया गया है। अब मुंगेर पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर बिहार ला रही है, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Breaking News
- Netanyahu का कहना है कि संघर्ष-विराम के दौरान भी इज़राइली सेना लेबनान में अपने मोर्चों पर बनी रहेगी
- गिरफ्तारी से पहले लिखित में बताना होगा कारण, PHQ के नए निर्देश
- लंबित ई-चालान वालों को राहत, लोक अदालत में निपटारा का मौका
- ट्रेड यूनियनों की नेपाल सरकार को चेतावनी, मजदूरों के अधिकार न छीनने के दिए सुझाव
- एंथ्रोपिक ने क्लाउड ओपस 4.7 पेश, जो अब तक का सबसे एडवांस्ड पब्लिक AI मॉडल
- एमसीबी : स्वच्छता प्रहरियों ने कबाड़ हो चुके 275 शौचालयों को संवारा, स्वच्छता के साथ कमाई का पेश किया अनोखा मॉडल
- संभल में सरकारी जमीन पर बनी अवैध मस्जिद और 35 फीट ऊंची मीनार गिराई गई
- दिल्ली में सेना कमांडरों का सम्मेलन संपन्न हुआ, आधुनिकीकरण और भविष्य के लिए तैयार सेना पर जोर दिया गया।
- नरेन बनेंगे कप्तान? KKR को GT गेम से पहले दिया गया बड़ा सुझाव
- CM को दी जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार
CM को दी जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार






...............................jpg)
