बलरामपुर, 20 अप्रैल । छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। हालात ऐसे हैं कि लोग दिन के समय अनावश्यक रूप से घरों से निकलने से बच रहे हैं। तेज धूप और झुलसाने वाली गर्म हवाओं के बीच अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है। मौसम के इस असामान्य बदलाव ने अप्रैल माह में ही लोगों की दिनचर्या को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है।
बलरामपुर जिले में गर्मी का असर अब गंभीर रूप लेने लगा है। सुबह से ही तेज धूप के साथ गर्म हवाएं चल रही हैं, जिससे दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है। हालात यह हैं कि पंखे और कूलर जैसी सामान्य राहत देने वाली सुविधाएं भी इस प्रचंड गर्मी के सामने नाकाम साबित हो रही हैं।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अप्रैल के महीने में ही जब यह स्थिति है, तो आने वाले मई और जून में गर्मी कितनी भयावह होगी, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। कई लोग दिन के समय घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं और जरूरी काम भी सुबह या शाम के समय निपटा रहे हैं।
गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लेते हुए 20 अप्रैल से स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि उन्हें लू और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से बचाया जा सके।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है, जिससे गर्मी और भी विकराल रूप ले सकती है। ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दिन के समय धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के भोजन का सेवन करने की सलाह दी है।
Breaking News
- विधानसभा चुनाव और उपचुनावों के लिए 'ड्राई-डे' घोषित
- एक ही काउंटर पर सारा काम, मुख्य डाकघर में अव्यवस्था से लोग परेशान
- महिला आयोग ने एसिड पीड़िताओं के बचाव और पुनर्वास की व्यापक सिफारिश की
- 'पति पत्नी और वो दो' का टीजर रिलीज, 15 मई को सिनेमाघरों में देगी दस्तक
- प्रधानमंत्री मोदी ने हैदराबाद हाउस में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।
- बीसीबी ने न्यूजीलैंड वनडे से पहले रुबेल हुसैन को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दी विदाई
- अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री नेपाल के तीन दिन के दौरे पर काठमांडू पहुंचे
- सी-डॉट और जम्प्स ऑटोमेशन में समझौता, साइबर सुरक्षा जागरूकता के लिए बनेगा खेल आधारित मंच
- सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक
- आईपीएल 2026: कोनॉली ने की प्रियांश आर्य की तारीफ, कहा- ‘हम एक-दूसरे से छोटी-छोटी चीजें सीखते हैं’
बलरामपुर में भीषण गर्मी का प्रकोप, 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा



.jpeg)
.jpeg)


