काठमांडू, 20 अप्रैल । अमेरिकी विदेश मंत्रालय में दक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों के सहायक विदेशमंत्री समीर पॉल कपूर तीन दिनों के नेपाल दौरे पर सोमवार को काठमांडू पहुंचे। काठमांडू स्थित अमेरिकी दूतावास के अनुसार, वे आज सुबह त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे। हवाईअड्डे पर उनका स्वागत नेपाल के विदेश मंत्रालय के अधिकारी और अमेरिकी दूतावास के कार्यवाहक राजदूत ने किया।
भारतीय मूल के समीर पॉल कपूर, नेपाल के बालेन्द्र शाह के नेतृत्व वाली नई सरकार के साथ संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से काठमांडू पहुंचे हैं। नेपाल में नई सरकार बनने के बाद विदेशों से आने वाले कपूर सबसे बड़े अधिकारी है। काठमांडू में कपूर उच्चस्तरीय बैठकों में सहभागी होंगे और सरकार के कुछ मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे।
पिछले वर्ष अक्टूबर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण एशियाई सुरक्षा विशेषज्ञ कपूर को दक्षिण एशिया मामलों के सहायक विदेश मंत्री के रूप में नियुक्त किया था। इससे पहले यह जिम्मेदारी डोनाल्ड लू संभाल रहे थे।
कपूर का काठमांडू दौरा तीन दिनों का बताया गया है। वे बुधवार को वापस लौटेंगे। बालेन्द्र शाह के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद नेपाल आने वाले कपूर सबसे वरिष्ठ विदेशी कूटनीतिज्ञ हैं।
Breaking News
- कोरबा में खाद्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन, राशन वितरण में देरी को लेकर कांग्रेस का धरना
- गौरेला पेंड्रा मरवाही : गुरुकुल छात्रावास में प्रवेश के लिए 30 अप्रैल से मिलेगा आवेदन पत्र
- ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार
- हॉकी इंडिया ने सीनियर पुरुष राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के लिए 36 खिलाड़ियों का किया चयन
- विधानसभा चुनाव और उपचुनावों के लिए 'ड्राई-डे' घोषित
- एक ही काउंटर पर सारा काम, मुख्य डाकघर में अव्यवस्था से लोग परेशान
- महिला आयोग ने एसिड पीड़िताओं के बचाव और पुनर्वास की व्यापक सिफारिश की
- 'पति पत्नी और वो दो' का टीजर रिलीज, 15 मई को सिनेमाघरों में देगी दस्तक
- प्रधानमंत्री मोदी ने हैदराबाद हाउस में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।
- बीसीबी ने न्यूजीलैंड वनडे से पहले रुबेल हुसैन को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दी विदाई
अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री नेपाल के तीन दिन के दौरे पर काठमांडू पहुंचे







