कोरबा, 20 अप्रैल । खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए युवा कांग्रेस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित खाद्य शाखा में जोरदार प्रदर्शन किया। आरोप लगाया गया कि सरकार गरीबों को निशुल्क चावल देने का प्रचार तो बड़े स्तर पर करती है, लेकिन वास्तविकता में जरूरतमंदों को समय पर राशन नहीं मिल पा रहा है।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पिछले दो-तीन महीनों से गरीब परिवारों को चावल के लिए भटकना पड़ रहा है। उचित मूल्य दुकानों में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध नहीं है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में पहले भी कई बार आवेदन और ज्ञापन दिए गए, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर विरोध प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ा।
बांकीमोगरा नगर पालिका परिषद के नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास और युवा कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष विकास सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता खाद्य विभाग पहुंचे। यहां अधिकारियों से समस्या के समाधान को लेकर चर्चा करने का प्रयास किया गया, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए।
अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर प्रदर्शनकारी खाद्य अधिकारी के कक्ष में ही धरने पर बैठ गए और नारेबाजी की। नेताओं ने आरोप लगाया कि विभाग की लापरवाही के कारण पिछले तीन महीने का राशन वितरण नहीं हो पाया है, जिससे गरीबों के सामने खाद्य संकट की स्थिति बन गई है। उन्होंने तत्काल लंबित राशन वितरण सुनिश्चित करने की मांग की।
इस प्रदर्शन में जनपद सदस्य अनिल खुटे, उप सरपंच विनोद उर्रे, पार्षद हेमंत साहनी, संदीप डहरिया, ब्लॉक अध्यक्ष बबलू मारवा, जिला सचिव कमल किशोर चंद्रा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
Breaking News
- 25 बड़े समझौते: भारत–दक्षिण कोरिया रिश्ते पहुंचे नई ऊंचाई पर
- आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल मैत्री कार्यक्रम का हुआ आयोजन
- राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी ने राष्ट्रपति भवन में दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे म्युंग का स्वागत किया
- आईपीएल 2026 : पंजाब किंग्स की दमदार जीत, लखनऊ को 54 रन से हराकर शीर्ष पर कायम
- कोरबा में खाद्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन, राशन वितरण में देरी को लेकर कांग्रेस का धरना
- गौरेला पेंड्रा मरवाही : गुरुकुल छात्रावास में प्रवेश के लिए 30 अप्रैल से मिलेगा आवेदन पत्र
- ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार
- हॉकी इंडिया ने सीनियर पुरुष राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के लिए 36 खिलाड़ियों का किया चयन
- विधानसभा चुनाव और उपचुनावों के लिए 'ड्राई-डे' घोषित
- एक ही काउंटर पर सारा काम, मुख्य डाकघर में अव्यवस्था से लोग परेशान
कोरबा में खाद्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन, राशन वितरण में देरी को लेकर कांग्रेस का धरना





.jpeg)
.jpeg)
