Breaking News

हरिद्वार : बोरवेल के गड्ढे में गिरा बुजुर्ग, एसडीआरएफ व एनडीआरएफ का रेस्क्यू जारी


देश 24 April 2026
post

हरिद्वार : बोरवेल के गड्ढे में गिरा बुजुर्ग, एसडीआरएफ व एनडीआरएफ का रेस्क्यू जारी

हरिद्वार, 24 अप्रैल । जनपद के श्यामपुर थाना क्षेत्र के कांगड़ी गांव में शुक्रवार को बोरिंग कार्य के दौरान 55 वर्षीय व्यक्ति गहरे बोरवेल के गड्ढे में गिर गया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ

के जवानाें ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार कांगड़ी गांव निवासी मनोहर बोरिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह खुले और गहरे बोरवेल गड्ढे में जा गिरे। यह अचानक हुआ कि मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही वह गड्ढे में नीचे पहुंच गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तत्काल हरकत में आया। बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं। विशेषज्ञों की देखरेख में रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है।

मौके पर शिशुपाल सिंह नेगी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं और लगातार बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन ने जेसीबी मशीन, ऑक्सीजन सपोर्ट और अन्य तकनीकी उपकरणों की मदद से गड्ढे में गिरे व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

रेस्क्यू टीमों को बोरवेल की गहराई और संकरी संरचना के चलते काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद टीमें लगातार प्रयासरत हैं कि जल्द से जल्द मनोहर को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। स्थानीय ग्रामीण भी प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं और आसपास सुरक्षा घेरा बनाकर बचाव कार्य को सुचारु रूप से चलाने में मदद कर रहे हैं। अभी तक मनोहर की स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER