विदेश मामलों के राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने तुवालू में शिक्षा मंत्री और कार्यवाहक स्वास्थ्य मंत्री हामोआ होलोना से मुलाकात की। आज सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में मार्गेरिटा ने बताया कि उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों में भारत-तुवालू सहयोग को और बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।
इससे पहले, श्री मार्गेरिटा ने तुवालू के कार्यवाहक प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री पॉलसन पनापा से भी मुलाकात की। श्री मार्गेरिटा ने कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य और जलवायु परिवर्तन से निपटने में सक्षम बुनियादी ढांचे के निर्माण सहित द्विपक्षीय विकास सहयोग को मजबूत करने पर सार्थक चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत और तुवालू के बीच साझा मूल्यों और प्रतिबद्धता पर आधारित एक गहरी साझेदारी है। श्री मार्गेरिटा ने इस बात पर भी जोर दिया कि भारत तुवालू के विकास पथ में एक दृढ़ भागीदार बना हुआ है।







