नई दिल्ली, 29 अप्रैल । एशियाई बाजारों की मजबूती की वजह से बने उत्साह के माहौल और निचले स्तर से हुई खरीदारी के कारण घरेलू शेयर बाजार आज बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहा। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी। दिन के कारोबार में खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल और तेज हो गई। हालांकि दोपहर दो बजे के थोड़ी देर पहले बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण इन दोनों सूचकांकों की चाल में गिरावट भी आई। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.79 प्रतिशत और निफ्टी 0.76 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुए।
आज दिनभर के कारोबार के दौरान रियल्टी, ऑटोमोबाइल और एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों में जमकर खरीदारी होती रही। इसी तरह इंफ्रास्ट्रक्चर, आईटी, ऑयल एंड गैस, फार्मास्यूटिकल, बैंकिंग, कैपिटल गुड्स, मेटल और टेक इंडेक्स भी बढ़त के साथ बंद हुए। दूसरी ओर, मीडिया, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज इंडेक्स कमजोरी के साथ बंद हुए। ब्रॉडर मार्केट में आज मिला-जुला कारोबार होता रहा, जिसके कारण निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स 0.07 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ। दूसरी ओर, स्मॉलकैप इंडेक्स ने 0.65 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के कारोबार का अंत किया।
आज शेयर बाजार में आई मजबूती के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में करीब दो लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद बढ़ कर 468.62 लाख करोड़ रुपये (अनंतिम) हो गया। जबकि पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 466.66 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 1.96 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हो गया।
आज दिनभर के कारोबार में एनएसई में 2,953 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 1,406 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान और 1,547 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 22 शेयर बढ़त के साथ और आठ शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 36 शेयर हरे निशान में और 14 शेयर लाल निशान में बंद हुए।
बीएसई का सेंसेक्स आज 358.92 अंक की मजबूती के साथ 77,245.83 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत में ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसकी वजह से इस सूचकांक ने कुलांचे भरना शुरू कर दिया। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से यह सूचकांक 1,095.60 अंक की उछाल के साथ 77,982.51 अंक के स्तर तक पहुंच गया। हालांकि यह तेजी अंत तक जारी नहीं रह सकी। दोपहर 1:30 बजे के बाद बाजार में बिकवाली शुरू हो गई, जिससे इस सूचकांक की चाल में कमजोरी आने लगी। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स दिन के ऊपरी स्तर से 486.15 अंक फिसल कर 609.45 अंक की बढ़त के साथ 77,496.36 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
सेंसेक्स की तरह एनएसई के निफ्टी ने आज 101.20 अंक की छलांग लगा कर 24,096.90 के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के कुछ देर बाद खरीदारी का सपोर्ट मिलने से इस सूचकांक की चाल में और तेजी आ गई। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से निफ्टी 339 अंक की बढ़त के साथ 24,334.70 अंक के स्तर पर पहुंच गया। इसके बाद बाजार में बिकवाली शुरू हो गई, जिससे इस सूचकांक की चाल में भी गिरावट आने लगी। बाजार में दिनभर हुई लिवाली और बिकवाली के बाद निफ्टी दिन के ऊपरी स्तर से 157.05 अंक लुढ़क कर 181.95 अंक की मजबूती के साथ 24,177.65 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
पूरे दिन के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से आईटीसी 3.88 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 3.67 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 2.83 प्रतिशत, कोल इंडिया 2.76 प्रतिशत और रिलायंस इंडस्ट्रीज 2.63 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, इंटरग्लोब एविएशन 2.19 प्रतिशत, डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज 1.83 प्रतिशत, एनटीपीसी 1.36 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.85 प्रतिशत और बजाज फिनसर्व 0.83 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।
Breaking News
- रवि राज और देवांश बिष्ट के शानदार खेल से श्याम लाल कॉलेज सेमीफाइनल में
- मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहा शेयर बाजार, निवेशकों ने कमाये 1.96 लाख करोड़ रुपये
- हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
- एमसीबी : ग्रीष्मकालीन पेयजल संकट से निपटने प्रशासन तैयार 30 जून 2026 तक जिला व उपखंड स्तर पर पेयजल नियंत्रण प्रकोष्ठ गठित
- अत्यधिक खाद्य संकट झेलने वाले टॉप 10 देशों में बांग्लादेश शामिल : रिपोर्ट
- छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार वृद्धा पेंशन व निराश्रित पेंशन तक नहीं दे पा रही : कांग्रेस
- Facebook-Instagram पर EU का दबाव: बच्चों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम
- विदेश मंत्री जयशंकर ने इक्वाडोर के अपने समकक्ष से मुलाकात की और संबंधों को और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की।
- ईरान के साथ युद्ध के कारण महंगाई को लेकर चिंता बढ़ने से ट्रंप की लोकप्रियता में और गिरावट आई है।
- भारत में पहली बार स्वर्ण आभूषणों से ज्यादा रही निवेश की मांग: डब्लूजीसी
मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहा शेयर बाजार, निवेशकों ने कमाये 1.96 लाख करोड़ रुपये







