बलरामपुर, 30 अप्रैल । सुबह से बदले मौसम ने दोपहर तक करवट ली और आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश ने बलरामपुर जिले को झुलसाती गर्मी से बड़ी राहत दे दी। एक ही दिन में तापमान में करीब 10 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
बलरामपुर जिले में आज गुरुवार का दिन मौसम के लिहाज से राहत भरा साबित हुआ। सुबह से ही आसमान में हलचल नजर आ रही थी और उमस के बीच चल रही हवाओं ने बदलाव के संकेत दे दिए थे। दोपहर बाद अचानक तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हुई, जिसने पूरे जिले का मिजाज बदल दिया।
बीते दिन जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं गुरुवार को यह गिरकर करीब 32 डिग्री पर आ गया। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, जिससे सुबह और रात का मौसम अपेक्षाकृत सुहाना हो गया है। तपती गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। कई घरों में जहां अब तक कूलर और अन्य शीतलन उपकरण लगातार चल रहे थे, वहां आज केवल पंखे से ही काम चल गया।
बारिश का असर सिर्फ तापमान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि जमीन की तपिश भी कम हो गई है। लंबे समय से सूखी पड़ी धरती को नमी मिलने से वातावरण में ठंडक घुल गई है। ग्रामीण इलाकों में भी इसका सकारात्मक असर देखा गया, जहां लोग खुले में बैठकर सुहावने मौसम का आनंद लेते नजर आए।
यदि आने वाले चार से पांच दिनों तक इसी तरह बारिश का सिलसिला जारी रहता है, तो रामानुजगंज क्षेत्र की जीवनदायिनी कन्हर नदी में भी जलस्तर बढ़ने की उम्मीद है। पिछले कुछ समय से सूख चुकी कन्हर नदी पर क्षेत्र के करीब 20 हजार लोगों की निर्भरता है। जलस्तर बढ़ने से न केवल पेयजल संकट कम होगा, बल्कि पशु-पक्षियों को भी राहत मिलेगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कन्हर नदी सिर्फ पानी का स्रोत नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के जीवन का आधार है। इसके सहारे न केवल इंसान बल्कि बेजुबान पशु-पक्षी भी अपनी प्यास बुझाते हैं। ऐसे में समय पर हुई यह बारिश पूरे क्षेत्र के लिए किसी वरदान से कम नहीं मानी जा रही है।
Breaking News
- अमेरिका की नई रणनीति: साझेदार देशों के साथ सहयोग बढ़ाने और IMEC को गति देने की कोशिश
- देश में एलपीजी की सौ फीसदी आपूर्ति की गई सुनिश्चित, स्टॉक की कमी नहीं: केंद्र
- अदरक का सेवन कब और कैसे करना चाहिए?
- मजदूर दिवस पर संघ अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन कलेक्टर काे साैंपेंगे
- वन विभाग की टीम पर हमला करने वाले चार आराेपित गिरफ्तार एक फरार
- मल्लिकार्जुन खरगे का दावा- तमिलनाडु व केरल में इंडी गठबंधन की जीत तय
- Google Cloud की शानदार ग्रोथ, AI से बढ़ी कंपनी की कमाई
- रुपये की कमजोरी लगातार जारी, रिकॉर्ड लो तक लुढ़की भारतीय मुद्रा
- 'भूत बंगला' की कमाई में गिरावट जारी
- वायरल रील्स पर बोले राहुल रॉय, ट्रोल्स को दिया जवाब
बलरामपुर : आंधी-बारिश से बलरामपुर में पारा 10 डिग्री लुढ़का, भीषण गर्मी से मिली राहत







