दिल्ली।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026
के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी बढ़त हासिल करती नजर आ
रही है। वहीं, चार जिलों में टीएमसी का खाता भी नहीं खुला
है। इस बीच श्रीलंका में विपक्ष के नेता सजित प्रेमदासा ने भारत के प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी को बधाई दी। श्रीलंकाई नेता सजित प्रेमदासा ने सोशल मीडिया
प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
और भाजपा को पश्चिम बंगाल में चुनावी जीत पर बधाई। यह जनादेश लोगों की इच्छा और
लोकतांत्रिक भागीदारी की हमेशा रहने वाली ताकत को दिखाता है। भारत की लगातार
तरक्की और स्थिरता की कामना करता हूं।" पश्चिम बंगाल में 293 सीटों पर जारी गिनती के बीच ऐसे चार जिले सामने आए हैं, जहां तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का खाता तक नहीं खुलता दिख रहा है। जिन चार
जिलों में टीएमसी का खाता तक खुलता नहीं दिख रहे हैं, उसमें
उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी जबकि दक्षिण बंगाल के झारग्राम और
पश्चिम बर्धमान शामिल हैं।
झारग्राम जिले की चार विधानसभा सीटों पर
सुबह 10:30 बजे तक के
रुझानों में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे थे। इन सीटों में
नयाग्राम, गोपीबल्लवपुर, झारग्राम,
और बिनपुर (एसटी) शामिल हैं। झारग्राम इलाका आदिवासी बहुल जंगलमहल
क्षेत्र का हिस्सा है, जो कभी माकपा का गढ़ रहा, लेकिन 2011 के बाद यह तृणमूल कांग्रेस का मजबूत आधार
बन गया था। लेफ्ट फ्रंट के अंतिम वर्षों में यह इलाका माओवादी गतिविधियों के लिए
भी जाना जाता था। अलीपुरद्वार जिले की पांच सीटों पर भी भाजपा बढ़त बनाए हुए है।
इनमें कुमारग्राम (एसटी), कालचिनी (एसटी), अलीपुरद्वार, फलाकाटा (एससी) और मदारीहाट (एसटी)
शामिल हैं।
इसी तरह जलपाईगुड़ी जिले की सात सीटों
पर भी भाजपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। इनमें धुपगुड़ी (एससी), मयनागुड़ी (एससी), जलपाईगुड़ी (एससी), राजगंज (एससी), डाबग्राम-फुलबाड़ी, माल (एसटी) और नागराकाटा (एसटी)
शामिल हैं। चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, रुझानों
में भाजपा मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। भाजपा 192 सीटों
पर आगे चल रही है, जबकि तृणमूल कांग्रेस 92 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इसके अलावा एजेयूपी 2 सीटों
पर आगे है, भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा (बीजीपीएम) 1
सीट पर, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी
(मार्क्सवादी) 1 सीट पर और ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट
(एआईएसएफ) 1 सीट पर आगे चल रहे हैं। पश्चिम बंगाल में इस बार
दो चरणों में मतदान कराया गया था। कुछ सीटों पर पुनर्मतदान (रीपोलिंग) भी हुआ।
हालांकि दक्षिण 24 परगना जिले की फाल्टा विधानसभा सीट पर अभी
भी मतदान बाकी है। यहां झड़पों की खबरों के चलते चुनाव आयोग ने फिर से वोटिंग
कराने का फैसला लिया था।
Breaking News
- भारत अपनी रक्षा क्षमताओं को बढ़ा रहा है, ऐसे में अनुसंधान और नवाचार भविष्य के युद्ध के लिए महत्वपूर्ण हैं: राजनाथ सिंह
- भाजपा की निगाहें बंगाल में बड़ी सफलता पर टिकी हैं, वहीं तमिलनाडु में विजय का उदय हुआ है, चुनावी रुझानों में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।
- स्वास्थ्य मंत्रालय ने राष्ट्रव्यापी अग्नि सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया और अस्पतालों के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए।
- नागालैंड उपचुनाव में भाजपा ने कोरिडांग सीट बरकरार रखी, इम्चेन ने जीत हासिल की
- नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र की प्रमुख राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा की और उनके क्रियान्वयन में तेजी लाने पर जोर दिया।
- NATO प्रमुख मार्क रुटे ने कहा कि यूरोप को सैन्य ठिकानों तक पहुँच के मुद्दे पर ट्रंप का "संदेश मिल गया"
- विधानसभा चुनाव 2026: केरल में यूडीएफ ने बहुमत का आंकड़ा पार किया
- विधानसभा चुनाव 2026: विजय की टीवीके पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी; स्टालिन को कोलाथुर से हार का सामना करना पड़ा।
- नेपाल के विपक्षी सांसदों ने संसद की उपेक्षा करके अध्यादेश लाए जाने का किया विरोध
- 6 लोगों की मौत, ट्रक से टकराकर बोलेरो क्षतिग्रस्त
विदेश की नेताओं की नजर बंगाल नतीजे पर, PM मोदी को दे रहे बधाई
.jpg)






