सूरजपुर, 08 मई । जिले में पुलिस सहायता व्यवस्था को और अधिक तेज एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से डॉयल 112 सेवा का ट्रायल शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार को डीआईजी एवं एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर डॉयल 112 वाहन को रवाना किया।
पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सी-4 रायपुर से प्रारंभिक ट्रायल के लिए एक डॉयल 112 वाहन प्राप्त हुआ है, जिसका कोड “विश्रामपुर-अरपा-1” रखा गया है। यह वाहन विश्रामपुर क्षेत्र में 24 घंटे सातों दिन सक्रिय रहकर आम लोगों को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराएगा। दुर्घटना, आपात स्थिति और अपराध संबंधी मामलों में तत्काल मदद पहुंचाने के उद्देश्य से यह सेवा शुरू की गई है।
डीआईजी-एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने बताया कि आगामी दिनों में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के लिए डॉयल 112 के 12 और वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे, जिसके बाद यह सेवा पूरे जिले में सुचारू रूप से संचालित होगी।
कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन, एसडीओपी राजेश जोशी, डीएसपी अनूप एक्का, रीना नीलम कुजूर, डीएसपी मुख्यालय महालक्ष्मी कुलदीप सहित जिले के थाना और चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।
Breaking News
- नई दिल्ली के नेहरू प्लेस डाकघर के नवीनीकरण के साथ इंडिया पोस्ट ने आधुनिकीकरण अभियान शुरू किया।
- केंद्र सरकार के अनुसार, पंजाब की मंडियों में गेहूं का अधिक भंडार नहीं है, खरीद और उत्खनन पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर है।
- भारतीय महासागर संवाद में सरबानंदा सोनोवाल के अनुसार, 2020 से समुद्री क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी में 340% की वृद्धि हुई है।
- सूरजपुर में डॉयल 112 सेवा का ट्रायल शुरू : डीआईजी-एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर वाहन किया रवाना
- बलरामपुर : 1096 पदों के लिए 11 मई को रोजगार मेला, निजी कंपनियों में युवाओं को मिलेगा नौकरी का अवसर
- पश्चिम बंगाल: सुवेंदु अधिकारी भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए
- भारत विमान पट्टे और वित्तपोषण के लिए वैश्विक केंद्र के रूप में उभर रहा है: केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू
- कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार में लीची के दुर्गंधयुक्त कीट के प्रभाव से निपटने के लिए विशेषज्ञ पैनल को नियुक्त करने का आदेश दिया है।
- गृह मंत्री अमित शाह भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव का अवलोकन करने के लिए कोलकाता में हैं।
- अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि अमेरिका और यूरोपीय संघ इस बात को सुनिश्चित करने में एकजुट हैं कि ईरान कभी भी परमाणु हथियार हासिल न कर सके।
सूरजपुर में डॉयल 112 सेवा का ट्रायल शुरू : डीआईजी-एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर वाहन किया रवाना







