Breaking News

आईपीएल मुकाबले के लिए धर्मशाला पंहुची दिल्ली कैपिटल्स की टीम


खेल 09 May 2026
post

आईपीएल मुकाबले के लिए धर्मशाला पंहुची दिल्ली कैपिटल्स की टीम

धर्मशाला, 09 मई । दुनियाभर के खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियम में से एक एचपीसीए के धर्मशाला स्टेडियम में 11 मई को खेले जाने वाले आईपीएल मुकाबले के लिए शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी धर्मशाला पंहुच गई। पंजाब किंग्स इलेवन के साथ होने वाले इस मुकाबले के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम शनिवार शाम को करीब साढ़े पांच बजे गगल एयरपोर्ट पर पंहुची। इसके बाद टीम के खिलाड़ियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच धर्मशाला स्थित हयात रिजेंसी होटल के लिए रवाना किया गया।

इस दौरान एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों के प्रशंसक मौजूद रहे। हालांकि खिलाड़ियों की सुरक्षा के चलते उन्हें दूर से ही खिलाड़ियों के दीदार करने पड़े। वहीं अब सोमवार को खेले जाने वाले इस मैच के लिए दोनों टीमें अब धर्मशाला पंहुच चुकी हैं जिससे धर्मशाला में अब आईपीएल का फीवर चढ़ चुका है। खासकर क्रिकेट के दीवानों के लिए आने वाला एक सप्ताह क्रिकेट के रोमांच से भरपूर रहने वाला है।

गौरतलब है कि 11 मई के इस मुकाबले के बाद 14 और 17 मई को दो और मैच खेले जाने हैं। 14 मई को पंजाब की भिड़ंत मुंबई इंडियंस के साथ होगी। यह दोनों मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होंगे। वहीं 17 मई को पंजाब और आरसीबी के बीच खेले जाने वाला मैच दिन में साढ़े तीन बजे से शुरू होगा।

You might also like!


RAIPUR WEATHER