नई दिल्ली:
प्राइम ओरिजिनल फिल्म सिस्टम का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. इसकानिर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है. फिल्म का निर्माण बावेजा स्टूडियोज के बैनर तले पम्मी बावेजा, हरमन बावेजा और स्मिता बालिगा ने किया है. इस फिल्म को हरमन बावेजा, अरुण सुकुमार, अश्विनी अय्यर तिवारी, तसनीम लोखंडवाला और अक्षत घिल्डियाल ने लिखा है. सिस्टम में सोनाक्षी सिन्हा, ज्योतिका और आशुतोष गोवारिकर लीड रोल में नजर आएंगे. इनके साथ प्रीति अग्रवाल, अदिनाथ कोठारे, आश्रिया मिश्रा, गौरव पांडे और सयानदीप सेनगुप्ता अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. सिस्टम 22 मई को हिंदी में भारत समेत दुनियाभर के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर एक्सक्लूसिव प्रीमियर होगी.
प्राइम वीडियो ने आज अपनी आने वाली ओरिजिनल फिल्म सिस्टम का ट्रेलर रिलीज किया है, जो एक दमदार कोर्टरूम थ्रिलर है और ऐसे सिस्टम को चुनौती देती है जहां ताकत ही सच तय करती है. अश्विनी अय्यर तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को पम्मी बावेजा, हरमन बावेजा और स्मिता बालिगा ने प्रोड्यूस किया है. सिस्टम महत्वाकांक्षा, बदला, न्याय की लड़ाई और नैतिक मूल्यों जैसे यूनिवर्सल थीम को दिखाती है.
हरमन बावेजा, अरुण सुकुमार, अश्विनी अय्यर तिवारी, तसनीम लोखंडवाला और अक्षत घिल्डियाल द्वारा लिखी गई इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, ज्योतिका और आशुतोष गोवारिकर लीड रोल में नजर आएंगे. इनके साथ प्रीति अग्रवाल, अदिनाथ कोठारे, आश्रिया मिश्रा, गौरव पांडे और सयानदीप सेनगुप्ता अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. सिस्टम 22 मई को हिंदी में भारत समेतदुनियाभर के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर एक्सक्लूसिव प्रीमियर होगी.

.jpg)





