Breaking News

ऋषि कपूर-जीनत अमान की इकलौती फिल्म, हाइट की वजह से नहीं किया साथ काम, मोहम्मद रफी को मिला पहला और आखिरी नेशनल अवॉर्ड


मनोरंजन 11 May 2026
post

ऋषि कपूर-जीनत अमान की इकलौती फिल्म, हाइट की वजह से नहीं किया साथ काम, मोहम्मद रफी को मिला पहला और आखिरी नेशनल अवॉर्ड

नई दिल्ली:ऋषि कपूर को किंग ऑफ रोमांस कहा जाता है, जिन्होंने अपने समय की 50 लीडिंग एक्ट्रेसेस के साथ काम किया. इसमें वाइफ नीतू सिंह के अलावा, डिंपल कपाड़िया, टीना मुनीम, श्रीदेवी, हेमा मालिनी, रेखा, शबानी आजमी, राखी, परवीन बाबी, रीना रॉय, जया प्रदा और माधुरी दीक्षित का नाम शामिल है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऋषि कपूर ने जीनत अमान के साथ केवल एक फिल्म में काम किया है, जो 1977 में रिलीज हुई थी. वहीं इस फिल्म के गाने क्या हुआ तेरा वादा के लिए मोहम्मद रफी को करियर का पहला और आखिरी नेशनल अवॉर्ड मिला था. 

 हम किसी से कम नहीं एकमात्र ऐसी फिल्म है, जिसमें ऋषि कपूर- जीनत अमान की जोड़ी देखने को मिली थी. दरअसल, जीनत- ऋषि कपूर से उम्र में सिर्फ कुछ ही साल बड़ी थीं, फिर भी 70 के दशक में उन्हें उनके साथ फिल्म में काम करने के लिए काफी 'मैच्योर' माना जाता था. इतना ही नहीं वह कद में भी उनसे लंबी थीं. इसलिए फिल्म में ऐसा कोई भी सीन नहीं है, जिसमें उन्हें एक साथ खड़े हुए दिखाया गया हो.

मोहम्मद रफी बॉलीवुड के दिग्गज सिंगरों की लिस्ट में आते हैं. लेकिन हैरानी की बात यह है कि उनके पास केवल एक नेशनल अवॉर्ड है, जो उन्हें'क्या हुआ तेरा वादा' गाने के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर के रूप में मिला. इसके अलावा उन्होंने एक फिल्मफेयर भी जीता था. 

हम किसी से कम नहीं के बारे में 

1997 में रिलीज हुई हम किसी से कम नहीं फिल्म इंडियन मसाला फिल्म थी, जिसे नासिर हुसैन ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया था. फिल्म में ऋषि कपूर, तारिक, काजल किरन और अमजद खान नजर आए थे. जबकि जीनत अमान का स्पेशल कैमियो था. यह 1977 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. इसके गाने बचना ऐ हसीनों लो मैं आ गया, ऐ दिल क्या महफिल है तेरे कदमों में , मिल गया हमको साथी मिल गया. हमको तो यारा तेरी यारी जान से प्यारी, है अगर दुश्मन जमाना गम नहीं, ये लड़का हाय अल्लाह कैसा है दीवाना, क्या हुआ तेरा वादा, चांद मेरा दिल सभी आज भी लोगों के जुबां पर रहते हैं. 

You might also like!


RAIPUR WEATHER