नई दिल्ली, 12 मई । पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज रेटिंग्स ने 2026 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को 0.8 फीसदी घटाकर छह फीसदी कर दिया है। यह कटौती निजी खपत और औद्योगिक गतिविधियों में सुस्ती के साथ-साथ ऊंची ऊर्जा लागत के कारण की गई है।
वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज रेटिंग्स ने मंगलवार को जारी अपनी ‘ग्लोबल मैक्रो आउटलुक’ के मई संस्करण में कहा है कि अगले छह महीनों में ऊर्जा कीमतों में बढ़ोतरी तथा ईंधन एवं उर्वरक की कमी का असर विभिन्न देशों में अलग-अलग होगा जो उनकी निर्भरता तथा लचीलेपन पर निर्भर करेगा। रेटिंग एजेंसी ने कहा कि वैश्विक परिदृश्य अत्यधिक अनिश्चित बना हुआ है, क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की स्थिति नाजुक है। ऐसे में हम भारत के लिए वृद्धि दर में करीब 0.8 प्रतिशत अंक तक की गिरावट का अनुमान लगाते हैं।
इसके अलावा मूडीज रेटिंग्स ने 2027 (कैलेंडर वर्ष) के लिए भी भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर के अनुमान को 0.5 फीसदी अंक घटाकर छह फीसदी कर दिया है। एजेंसी के अनुसार ऊर्जा आपूर्ति में सुधार और शिपिंग प्रवाह के सामान्य होने के साथ ये दबाव धीरे-धीरे कम होंगे एवं आर्थिक गतिविधियां सुधरेंगी। मूडीज रेटिंग ने इसके साथ ही कहा कि भारत ऊंची तेल कीमतों के प्रति ‘‘विशेष रूप से संवेदनशील’’ है, क्योंकि देश अपनी ऊर्जा जरूरतों का लगभग 90 फीसदी आयात करता है। आरबीआई ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए जीडीपी वृद्धि दर 6.9 फीसदी रहने का अनुमान जताया है।
Breaking News
- मधुरिमा गुरुकुल” बनेगा रोजगार और स्वरोजगार का नया केंद्र
- प्रधानमंत्री के जैविक खेती संदेश का मनोहर गौशाला ने किया स्वागत
- AI और अत्याधुनिक कौशल से सुसज्जित होंगे युवा
- पंजाब की लगातार हार के बावजूद स्पिन गेंदबाजी कोच प्लेऑफ की उम्मीदों को लेकर सकारात्मक
- पंजाब विजिलेंस से जुड़े 20 लाख के रिश्वत मामले में तीन रंगेहाथों गिरफ्तार, रीडर राणा फरार
- श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट 21 मई को खुलेंगे, ऊखीमठ से 19 को रवाना होगी उत्सव डोली
- जेसीडी प्रभाकर निर्विरोध चुने गए तमिलनाडु विधानसभा के स्पीकर
- वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा संविधान जागरूकता पर व्याख्यान 13 जून को
- ट्रंप कराएंगे सालाना मेडिकल चेकअप
- अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर सुधा सोसाइटी फाउंडेशन ने 11 नर्सों को सम्मानित किया
मूडीज रेटिंग्स ने भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान घटाकर 6 फीसदी किया







