नई दिल्ली, 11 मई । मार्केटिंग और पीआर सॉल्यूशन कंपनी वैल्यू 360 कम्युनिकेशंस के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में जबरदस्त गिरावट के साथ एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को निराश कर दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 98 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी लिस्टिंग 20 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 78.40 रुपये के स्तर पर हुई।
लिस्टिंग के बाद बिकवाली के दबाव में यह शेयर गिर कर 74.50 रुपये के लोअर सर्किट लेवल तक आ गया। हालांकि इसके बाद खरीदारों की लिवाली से लोअर सर्किट कुछ देर में ही ब्रेक हो गया। लिवाली के सपोर्ट से ये शेयर उछल कर 82.30 रुपये के अपर सर्किट लेवल तक पहुंच गया और उसी स्तर पर बंद हुआ। अपर सर्किट लगने के बावजूद कंपनी के आईपीओ निवेशक फिलहाल 16.02 प्रतिशत के नुकसान में थे।
वैल्यू 360 कम्युनिकेशंस का 41.69 करोड़ रुपये का आईपीओ चार से छह मई के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों की ओर से फीका रिस्पॉन्स मिला था, जिसके कारण ये ओवरऑल 1.20 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इनमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) के लिए रिजर्व पोर्शन 17 गुना सब्सक्राइब हुआ था। वहीं नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (एनआईआई) के लिए रिजर्व पोर्शन में 1.24 गुना सब्सक्रिप्शन आया था। इसी तरह रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व पोर्शन सिर्फ 0.77 गुना सब्सक्राइब हो सका था।
इस आईपीओ के तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 37 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए हैं। इसके अलावा 4,24,800 शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के जरिये बेचे गए हैं। आईपीओ के जरिये जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल कंपनी पुराने कर्ज के बोझ को कम करने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।
वैल्यू 360 कम्युनिकेशंस की वित्तीय स्थिति की बात करें, तो कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास जमा कराए गए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) में किए गए दावे के मुताबिक इसकी वित्तीय सेहत लगातार मजबूत हुई है। वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी को 1.21 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था, जो अगले वित्त वर्ष 2023-24 में बढ़ कर 4.12 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2024-25 में उछल कर 5.79 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष 2025-26 में अप्रैल से 31 जनवरी 2026 तक कंपनी को 7.62 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हो चुका है।
इस दौरान कंपनी की राजस्व प्राप्ति में मामूली उतार-चढ़ाव होता रहा। वित्त वर्ष 2022-23 में इसे 51.34 करोड़ का कुल राजस्व प्राप्त हुआ, जो वित्त वर्ष 2023-24 में घट कर 50.80 करोड़ और वित्त वर्ष 2024-25 में उछल कर 54.74 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। पिछले वित्त वर्ष 2025-26 में अप्रैल से 31 जनवरी 2026 तक कंपनी को 55.08 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हो चुका है।
इस अवधि में कंपनी पर लदे कर्ज के बोझ में भी उतार चढ़ाव होता रहा। वित्त वर्ष 2022-23 के अंत में कंपनी पर 10.49 करोड़ रुपये का कर्ज था, जो वित्त वर्ष 2023-24 में बढ़ कर 14.32 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2024-25 में कम होकर 10.68 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष 2025-26 में अप्रैल से 31 जनवरी 2026 तक की अवधि के बाद कंपनी पर 16.67 करोड़ रुपये के कर्ज का बोझ था।
इस अवधि में कंपनी के रिजर्व और सरप्लस में भी बढ़ोतरी हुई। वित्त वर्ष 2022-23 में ये 7.31 करोड़ रुपये के स्तर पर था, जो 2023-24 में बढ़ कर 11.35 करोड़ रुपये हो गया। इसी तरह 2024-25 में कंपनी का रिजर्व और सरप्लस 13.53 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। पिछले वित्त वर्ष 2025-26 में अप्रैल से 31 जनवरी 2026 तक ये 23.06 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया।
इसी तरह ईबीआईटीडीए (अर्निंग बिफोर इंट्रेस्ट, टैक्सेज, डिप्रेशिएशंस एंड एमॉर्टाइजेशन) 2022-23 में 5.68 करोड़ रुपये के स्तर पर था, जो 2023-24 में बढ़ कर 8.62 करोड़ रुपये हो गया। इसी तरह 2024-25 में कंपनी का ईबीआईटीडीए 11.82 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। वहीं पिछले वित्त वर्ष 2025-26 में अप्रैल से 31 जनवरी 2026 तक ये 14.55 करोड़ रुपये के स्तर पर था।
Breaking News
- योनेक्स सनराइज इंडिया ने स्ट्रिंगिंग वर्कशॉप सीरीज़ के जरिए भारत में तकनीकी विशेषज्ञता को दी नई दिशा
- अब नेपाल में सार्वजनिक पदों पर बैठे लोगों को हर वर्ष सार्वजनिक करना होगा संपत्ति विवरण
- वैल्यू 148 कम्युनिकेशंस की स्टॉक मार्केट में कमजोर लिस्टिंग, अपर सर्किट के बावजूद घाटे में आईपीओ निवेशक
- मनवा पुलिस-मनवा नाटे अभियान के तहत उड़तामल्ला में चलित थाना का आयाेजन
- कोरबा में हाईवे पर खड़े सात ट्रेलरों पर पुलिस की कार्रवाई, सड़क जाम और हादसों पर लगाम के लिए अभियान
- हंगरी पाकिस्तान के परमाणु संयंत्र विस्तार की समीक्षा करेगा, मंत्री पद के उम्मीदवार ने कहा
- पर्यावास बहाली के लिए कॉरपोरेट फंडिंग आवश्यक है: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव
- तमिलनाडु विधानसभा सत्र : मुख्यमंत्री विजय के अंदाज, सत्ता-विपक्ष की नई तस्वीर और अन्नाद्रमुक की अंदरूनी कलह बनी चर्चा का केंद्र
- भारत को मिल गया दूसरा 'धोनी'! हरभजन सिंह ने बैटिंग देख की बड़ी भविष्यवाणी, तोड़े हैं कई बड़े रिकॉर्ड
- 12 मई को निःशुल्क एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप में 305 पदों पर हाेगी भर्ती
वैल्यू 148 कम्युनिकेशंस की स्टॉक मार्केट में कमजोर लिस्टिंग, अपर सर्किट के बावजूद घाटे में आईपीओ निवेशक







