वाराणसी, 14 मई । ईस्ट ज़ोन इंटर स्कूल ओपन कराटे प्रतियोगिता 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को कानिनज़ुकु आरबी मार्शल आर्ट्स अकादमी की ओर से गुरुवार को सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह खिलाड़ियों की उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. प्रभाकर शर्मा तथा असिस्टेंट प्रोफेसर मुकेश कुमार ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 13 मई तक संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल, कोइराजपुर वाराणसी में किया गया था।
सम्मानित खिलाड़ियों में स्वर्ण पदक विजेता शिवाक्षी त्रिगुण, अधीता वर्मा, अद्रिजा उपाध्याय, आर्याही सहगल, शिवेश शर्मा, आयुष राय, आरुषि वर्मा, अनुष्का कुमारी और आरुष देव वर्मा शामिल रहे। रजत पदक विजेताओं में अदिति अहेरवार और सताक्षी त्रिगुण को सम्मानित किया गया। कांस्य पदक विजेता अरिंदम उपाध्याय और राघव त्रिपाठी को भी सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर टीम कोच अदिति सोनकर भी मौजूद रहीं।
सम्मान समारोह में खिलाड़ियों के अभिभावकों, प्रशिक्षकों तथा अन्य खिलाड़ियों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और उपलब्धियों की सराहना की गई।
अकादमी के कोच अरविंद कुमार यादव ने कहा कि खेल बच्चों के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। कराटे जैसे खेल बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और मानसिक मजबूती विकसित करते हैं। साथ ही खेल भावना के जरिए बच्चों का शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास भी होता है। खिलाड़ियों की यह सफलता निरंतर अभ्यास, समर्पण और सकारात्मक सोच का परिणाम है, जो अन्य बच्चों को भी खेलों के प्रति प्रेरित करेगी।
Breaking News
- एस्टन विला के खिलाफ मोहम्मद सलाह की वापसी तय, कुछ मिनट ही खेल पाएंगे : आर्ने स्लॉट
- चिचिरदा समाधान शिविर में 450 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा
- पश्चिम बंगाल : आसनसाेल के कोयला खदान में एयर ब्लास्ट, 40 से ज्यादा श्रमिक घायल
- सेमेस्टर परीक्षा के लिए आवेदन अंब 16 मई तक
- ईस्ट ज़ोन इंटर स्कूल ओपन कराटे प्रतियोगिता के पदक विजेताओं को किया गया सम्मानित
- 'ताइवान की स्वतंत्रता' क्या है और क्या ताइवान पहले से ही स्वतंत्र है?
- मौजूदा वैश्विक चुनौतियों के मद्देनजर ब्रिक्स देशों की एकजुटता महत्वपूर्णः भारत
- 'बंदर' का पहला गाना 'क्यों मज़ा आ रहा है' रिलीज, बॉबी देओल के इंटेंस अंदाज ने जीता दिल
- ईंधन और कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि के कारण विश्व सूचकांक मुद्रास्फीति बढ़कर 8.3% हो गई।
- क्वांटम विज्ञान के नए अध्ययन से बेहतर क्रिप्टोग्राफी और कंप्यूटिंग की संभावनाएं खुलती हैं।
ईस्ट ज़ोन इंटर स्कूल ओपन कराटे प्रतियोगिता के पदक विजेताओं को किया गया सम्मानित







