'बंदर' का पहला गाना क्यों मज़ा आ रहा है रिलीज हो गया है। बॉबी देओल स्टारर इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है, जबकि निर्माण निखिल द्विवेदी ने सैफ्रन मैजिकवर्क्स और ज़ी स्टूडियोज के साथ मिलकर किया है। फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म का टीज़र पहले ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा बटोर चुका है, जिसमें बॉबी देओल का वाइल्ड रेट्रो-रॉकस्टार अवतार देखने को मिला था। अब रिलीज हुए गाने 'क्यों मज़ा आ रहा है' ने फिल्म की इमोशनल और डार्क दुनिया की एक और झलक पेश की है। गाने में प्यार, जुनून और भावनात्मक टूटन को बेहद गहराई से दिखाया गया है। बॉबी देओल का किरदार इसमें इमोशंस से घिरा और अंदर से टूटा हुआ नजर आता है, जिसने दर्शकों का ध्यान खींचा है।
इस गाने को विषाल मिश्रा ने गाया और कंपोज किया है। अपनी सॉफ्ट आवाज और भावनात्मक धुनों के लिए मशहूर विषाल मिश्रा इससे पहले कैसे हुआ, तुम हो तो और दीवानियत जैसे गानों से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। फिल्म में सान्या मल्होत्रा और सबा आज़ाद भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। फिल्म की कहानी सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखी है, जो फेम, स्कैंडल और पब्लिक डिस्ट्रक्शन की दुनिया को दिखाती है।
Breaking News
- एस्टन विला के खिलाफ मोहम्मद सलाह की वापसी तय, कुछ मिनट ही खेल पाएंगे : आर्ने स्लॉट
- चिचिरदा समाधान शिविर में 450 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा
- पश्चिम बंगाल : आसनसाेल के कोयला खदान में एयर ब्लास्ट, 40 से ज्यादा श्रमिक घायल
- सेमेस्टर परीक्षा के लिए आवेदन अंब 16 मई तक
- ईस्ट ज़ोन इंटर स्कूल ओपन कराटे प्रतियोगिता के पदक विजेताओं को किया गया सम्मानित
- 'ताइवान की स्वतंत्रता' क्या है और क्या ताइवान पहले से ही स्वतंत्र है?
- मौजूदा वैश्विक चुनौतियों के मद्देनजर ब्रिक्स देशों की एकजुटता महत्वपूर्णः भारत
- 'बंदर' का पहला गाना 'क्यों मज़ा आ रहा है' रिलीज, बॉबी देओल के इंटेंस अंदाज ने जीता दिल
- ईंधन और कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि के कारण विश्व सूचकांक मुद्रास्फीति बढ़कर 8.3% हो गई।
- क्वांटम विज्ञान के नए अध्ययन से बेहतर क्रिप्टोग्राफी और कंप्यूटिंग की संभावनाएं खुलती हैं।
'बंदर' का पहला गाना 'क्यों मज़ा आ रहा है' रिलीज, बॉबी देओल के इंटेंस अंदाज ने जीता दिल






.jpg)
