लखीमपुर खीरी, 18 मई । लखीमपुर-नानपारा मार्ग पर सोमवार की सुबह एक सवारी मैजिक वाहन और ट्रक के बीच आमने-सामने की भिड़ंत में दस लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मैजिक के परखच्चे उड़ गए। इस घटना पर प्रधानमंत्री
नरेन्द्र माेदी और राज्य के मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दाे लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
जानकारी के अनुसार लखीमपुर में मजदूरी करने के बाद सभी मजदूर मैजिक वाहन से घर बहराइच जनपद के नानपारा लौट रहे थे। सुबह करीब 7:00 बजे ईसानगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अदलीसपुर के मजरा भरेहटा के पास बहराइच की दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक और मजदूराें के मैजिक वाहन की आमने सामने की टक्कर हाे गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मैजिक के परखच्चे उड़ गए और चीख-पुकार मच गई। राहगीराें ने पुलिस काे हादसे की सूचना दी। भीषण हादसे की खबर पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने सभी को सरकारी एंबुलेंस से सीएचसी खमरिया भिजवाया, लेकिन डॉक्टरों ने आठ लोगों को तुरंत मृत घोषित कर दिया और अन्य दो की इलाज के दाैरान माैत हाे गई। पुलिस के अनुसार मैजिक वाहन पर सवार सभी दस मजदूराें की माैत हाे गई, जिनमें आठ पुरुष और 2 महिलाएं हैं। घटना के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पाेस्टमार्टम हाउस पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग ने बताया कि लखीमपुर से बहराइच की ओर जा रही सवारी मैजिक वाहन और सामने से आ रहे ट्रक की भिड़ंत हो गई। सभी मृतकों की शिनाख्त कर ली है और उनके शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतकाें की पहचान जयवीर सिंह (25) पुत्र पेशकार सिंह, निवासी मनगौढिया, मोतीपुर, बहराइच,पवन कुमार पुत्र संतोष, निवासी रामवचनपुरवा, बहराइच, सोहन (21) पुत्र संतोष, निवासी रामवचनपुरवा, बहराइच, अदनान (19) पुत्र वकील, निवासी सिसैया, धौरहरा, खीरी, राजेश गोयल (45) पुत्र मनीलाल गोयल, निवासी मिहीपुरवा, बहराइच, सहजराम (35) पुत्र छोटे निषाद, निवासी ककरहा, मूर्तिहा, बहराइच, पप्पू (18) पुत्र दूलन गौतम, निवासी देवदत्तपुर, खैरीघाट, बहराइच, गायत्री वैश्य (44) पत्नी रमेशचन्द्र गुप्ता, निवासी विजय लक्ष्मीनगर, सीतापुर (पेशा- शिक्षिका, प्रा. वि. रायबोझना, बहराइच), जुलेखा (55) पत्नी स्व. हबीब, निवासी पलटूपुरवा, धौरहरा, खीरी और कलैश (40) पुत्र झब्बू लाल वर्मा, निवासी ग्राम अमेठी, धौरहरा, खीरी के रूप में हुई है।
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताया शोक, पीएम काेष से
इस भीषण हादसे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा दुख व्य किया। उन्हाेंने कहा कि लखीमपुर खीरी में हुई दुर्घटना के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दाे लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस हादसे पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने लखीमपुर खीरी के उच्च अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने और मृतकों के परिजनों को हरसंभव प्रशासनिक व आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के कड़े निर्देश दिए हैं।
Breaking News
- बैंक धोखाधड़ी मामले में दीपक सिंगला गिरफ्तार, केजरीवाल ने बताया राजनीतिक प्रतिशोध
- युद्धग्रस्त गाजा में, दुल्हनें नवीनीकृत शादी के परिधानों का सहारा ले रही हैं।
- माेदी ओस्लो पहुंचे, भारतीय प्रधानमंत्री की चार दशक बाद नार्वे यात्रा
- बंगाल के पार्क सर्कस हिंसा मामले में 40 गिरफ्तार, मुख्यमंत्री बोले- पुलिस पर हमला अब बर्दाश्त नहीं
- शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा टूटा
- अंतरिक्ष यान इस बात की पड़ताल करेगा कि पृथ्वी उग्र सौर हवाओं से कैसे बचाव करती है।
- लखीमपुर-बहराइच नेशनल हाइवे पर ट्रक और मैजिक की टक्कर में दाे महिलाओं सहित दस मजदूरों की मौत
- श्रीलंका में राष्ट्रीय विजय दिवस समारोह कल बट्टारामुल्ला में आयोजित होने वाला है।
- लोक कला के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, दो हज़ार से अधिक लोग हुए जागरूक
- एमसीबी में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर पदों पर सीधी भर्ती का सुनहरा अवसर
लखीमपुर-बहराइच नेशनल हाइवे पर ट्रक और मैजिक की टक्कर में दाे महिलाओं सहित दस मजदूरों की मौत







.jpg)