कोलकाता, 18 मई । पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पार्क सर्कस में हुए विरोध प्रदर्शन और पुलिस पर हमले की घटना को लेकर सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को पार्क सर्कस स्थित डीसीपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि उनकी सरकार में पुलिसकर्मियों पर हमला किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले में पुलिस ने अब तक 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में यह पुलिस पर पहला हमला है और यही आखिरी भी होगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में किसी भी पुलिसकर्मी पर हमला होने पर कानून के तहत जितनी कठोर कार्रवाई संभव होगी, वह गृह मंत्री और पुलिस मंत्री के रूप में उतनी दूर तक जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि, रविवार दोपहर पार्क सर्कस इलाके में राज्य सरकार की बुलडोजर नीति के विरोध में सैकड़ों लोग प्रदर्शन के लिए जुटे थे। पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को सड़क खाली करने के निर्देश देने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पहले लाठीचार्ज किया, जबकि पुलिस का दावा है कि उन पर अचानक पथराव किया गया और केंद्रीय बलों के वाहनों में तोड़फोड़ की गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।
सोमवार को मुख्यमंत्री ने घायल पुलिसकर्मियों और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों से मुलाकात की तथा उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि बलों ने कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए किसी बड़े हादसे को होने से रोका और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी राजनीतिक या मजहबी संगठन को कानून के दायरे में रहकर कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति है, लेकिन मजहबी नारेबाजी, हिंसा और पुलिस पर पथराव स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कश्मीर और श्रीनगर में पुलिस पर पत्थर फेंकने की घटनाएं बंद हो चुकी हैं। जब से नरेंद्र मोदी की सरकार ने धारा 370 हटाया उसके बाद से यह पूरी तरह से बंद है। अब पश्चिम बंगाल और कोलकाता में भी यह बंद होगा।
उन्होंने पुलिसकर्मियों से भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत निर्भीक होकर कार्रवाई करने को कहा और भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार पूरी तरह उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अराजकता, गुंडागर्दी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के प्रति उनकी सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति रहेगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि पार्क सर्कस पथराव और हिंसा के मामले में पुलिस ने अब तक 40 लोगों को गिरफ्तार किया है। कानून के मुताबिक आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।-
Breaking News
- अमित शाह ने अमर वाटिका में शहीदों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की मुलाकात
- बैंक धोखाधड़ी मामले में दीपक सिंगला गिरफ्तार, केजरीवाल ने बताया राजनीतिक प्रतिशोध
- युद्धग्रस्त गाजा में, दुल्हनें नवीनीकृत शादी के परिधानों का सहारा ले रही हैं।
- माेदी ओस्लो पहुंचे, भारतीय प्रधानमंत्री की चार दशक बाद नार्वे यात्रा
- बंगाल के पार्क सर्कस हिंसा मामले में 40 गिरफ्तार, मुख्यमंत्री बोले- पुलिस पर हमला अब बर्दाश्त नहीं
- शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा टूटा
- अंतरिक्ष यान इस बात की पड़ताल करेगा कि पृथ्वी उग्र सौर हवाओं से कैसे बचाव करती है।
- लखीमपुर-बहराइच नेशनल हाइवे पर ट्रक और मैजिक की टक्कर में दाे महिलाओं सहित दस मजदूरों की मौत
- श्रीलंका में राष्ट्रीय विजय दिवस समारोह कल बट्टारामुल्ला में आयोजित होने वाला है।
- लोक कला के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, दो हज़ार से अधिक लोग हुए जागरूक
बंगाल के पार्क सर्कस हिंसा मामले में 40 गिरफ्तार, मुख्यमंत्री बोले- पुलिस पर हमला अब बर्दाश्त नहीं







.jpg)