वाशिंगटन, 19 मई । संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत के सैन डिएगो स्थित इस्लामिक सेंटर परिसर में मस्जिद के पास सोमवार को गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई। दावा किया गया है कि इस वारदात को दो नाबालिग बंदूकधारियों ने अंजाम दिया। इसके बाद पास की गली में जाकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर इस्लामिक सेंटर पहुंची पुलिस ने कुछ समय के लिए इलाके में रहने वाले लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी। सैन डिएगो के पुलिस प्रमुख स्कॉट वाहल ने घटना की पुष्टि की है।
सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी स्कॉट वाहल ने बताया कि दो संदिग्ध हमलावर पास ही एक गाड़ी के अंदर मृत पाए गए हैं। संदिग्धों की उम्र 17 और 18 साल है। वाहल ने बताया कि घटना की जांच हेट क्राइम (नफरत से जुड़ा अपराध) के तौर पर की जा रही है। सैन डिएगो के इस्लामिक सेंटर के इमाम ताहा हस्सान ने लोगों से नफरत को त्याग कर सद्भावना के साथ रहने की अपील की है। इस परिसर में एक भी मदरसा (स्कूल) भी है। गोलीबारी के समय बच्चे मदरसा में पढ़ रहे थे। गोलियों की तड़तड़ाहट से प्रांगण में अफरातफरी मच गई।
सैन डिएगो के पुलिस प्रमुख स्कॉट वाहल ने बताया कि हमले की पहली सूचना सुबह करीब 11:43 बजे मिली। इस घटना से दो घंटे पहले एक महिला ने अपने बेटे के लापता होने की सूचना दी थी। उसने बताया था कि उसके साथ कई हथियार हैं। उसकी गाड़ी भी गायब है। उन्होंने कहा कि इस्लामिक सेंटर को कोई धमकी नहीं मिली थी। घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है। इस्लामिक सेंटर के इमाम ताहा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस घटना से मुस्लिम समुदाय शोक में है। उन्होंने कहा, "यह कुछ ऐसा है जिसकी हमने कभी उम्मीद नहीं की थी।"
इस हमले में इस्लामिक सेंटर का एक गार्ड भी मारा गया है। पुलिस ने उसकी पहचान का खुलासा करने से इनकार कर दिया है। सैन डिएगो के मेयर टॉड ग्लोरिया ने कहा कि पूजा स्थलों की सुरक्षा के लिए अब पुलिस तैनात की जाएगी। कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसम ने कहा कि वह सैन डिएगो के इस्लामिक सेंटर की घटना से स्तब्ध हैं। कैलिफोर्निया में नफरत की कोई जगह नहीं है। धार्मिक समुदायों के खिलाफ हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उल्लेखनीय है अमेरिका में पूजा स्थलों पर पहले भी हमले हुए हैं। इस साल की शुरुआत में मिशिगन के सिनेगॉग (यहूदी प्रार्थना स्थल) को निशाना बनाया गया था। टेंपल इजराइल ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर सैन डिएगो के इस्लामिक सेंटर में हुई घटना की निंदा की है। सिनेगॉग के रब्बी (यहूदी धर्मगुरु) इस समय वाशिंगटन में हैं। वे पूरे अमेरिका में पूजा स्थलों की सुरक्षा में मदद के लिए फंड जुटा रहे हैं। उनका लक्ष्य एक अरब डॉलर जुटाना है।
Breaking News
- टी-20 मुंबई लीग के लिए ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स की टीम घोषित, अगुवाई करेंगे शार्दुल ठाकुर
- सुशासन तिहार : जनसमस्या निवारण शिविरों में जरूरतमंदों को मिल रही सहायक सामग्री और योजनाओं का लाभ
- वैज्ञानिकों ने कोशिकाओं का ‘शुगर कोड’ डिकोड किया, कैंसर और इम्यून संकेतों का किया खुलासा
- दवाई दुकानें आज बंद, 24 घंटे की देशव्यापी हड़ताल पर
- नेपाली संसद में बालेन्द्र सरकार की कार्यशैली पर सत्तारूढ़ दल के सांसद ने जताया विराेध
- क्या भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया का तलाक़ हो रहा है? सच सामने आया
- डीजीसीए ने अपने अधिकारियों की उपस्थिति में एयर इंडिया के बोइंग 787 के ईंधन नियंत्रण स्विचों का ओईएम-स्तरीय निरीक्षण करने का आदेश दिया है।
- शीर्ष कमांडर का कहना है कि नाटो होर्मुज मिशन के लिए कोई योजना नहीं बना रहा है।
- कमजोर वैश्विक संकेतों और भू-राजनीतिक तनाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ खुले।
- डाक अदालत में आज सुलझेंगी ग्राहकों की समस्याएं
अमेरिका के सैन डिएगो में इस्लामिक सेंटर में गोलीबारी, तीन की मौत, दोनों हमलावरों ने खुद को भी उड़ाया







