नई दिल्ली, 20 मई । पुर्तगाल ने मंगलवार को आगामी फीफा विश्व कप 2026 के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी। अनुभवी स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक बार फिर टीम की अगुवाई करेंगे। उनके साथ ब्रूनो फर्नांडिस, बर्नार्डो सिल्वा और वितिन्हा जैसे कई स्टार खिलाड़ी भी टीम में शामिल हैं।
41 वर्षीय रोनाल्डो अपने करियर का रिकॉर्ड छठा फीफा विश्व कप खेलने उतरेंगे। इस उपलब्धि के साथ वह अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी और मेक्सिको के गोलकीपर गिलर्मो ओचोआ की सूची में शामिल हो जाएंगे।
यूरो 2016 चैंपियन पुर्तगाल को विश्व कप में ग्रुप-के में रखा गया है, जहां उसका सामना डीआर कांगो, कोलंबिया और उज्बेकिस्तान से होगा।
विश्व कप अभियान शुरू होने से पहले पुर्तगाल की टीम चिली और नाइजीरिया के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी। इसके बाद टीम 17 जून को डीआर कांगो के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। वहीं 23 जून को उज्बेकिस्तान और 27 जून को कोलंबिया से मुकाबला होगा।
फीफा विश्व कप 2026 के लिए पुर्तगाल की टीम
गोलकीपर:
डियोगो कोस्टा, जोसे सा, रुई सिल्वा, रिकार्डो वेल्हो
डिफेंडर:
डियोगो डालोट, मैथियस नून्स, नेल्सन सेमेडो, जोआओ कैंसिलो, नूनो मेंडेस, गोंकालो इनासियो, रेनाटो वेइगा, रुबेन डायस, टोमस अराउजो
मिडफील्डर:
रुबेन नेवेस, जोआओ नेवेस, वितिन्हा, ब्रूनो फर्नांडिस, बर्नार्डो सिल्वा, जोआओ फेलिक्स, फ्रांसिस्को ट्रिंकाओ, फ्रांसिस्को कॉन्सेइसाओ, सामू कोस्टा
फॉरवर्ड:
पेड्रो नेटो, राफेल लियाओ, गोंकालो गुएडेस, गोंकालो रामोस, क्रिस्टियानो रोनाल्डो।
Breaking News
- टी-20 मुंबई लीग के लिए ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स की टीम घोषित, अगुवाई करेंगे शार्दुल ठाकुर
- सुशासन तिहार : जनसमस्या निवारण शिविरों में जरूरतमंदों को मिल रही सहायक सामग्री और योजनाओं का लाभ
- वैज्ञानिकों ने कोशिकाओं का ‘शुगर कोड’ डिकोड किया, कैंसर और इम्यून संकेतों का किया खुलासा
- दवाई दुकानें आज बंद, 24 घंटे की देशव्यापी हड़ताल पर
- नेपाली संसद में बालेन्द्र सरकार की कार्यशैली पर सत्तारूढ़ दल के सांसद ने जताया विराेध
- क्या भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया का तलाक़ हो रहा है? सच सामने आया
- डीजीसीए ने अपने अधिकारियों की उपस्थिति में एयर इंडिया के बोइंग 787 के ईंधन नियंत्रण स्विचों का ओईएम-स्तरीय निरीक्षण करने का आदेश दिया है।
- शीर्ष कमांडर का कहना है कि नाटो होर्मुज मिशन के लिए कोई योजना नहीं बना रहा है।
- कमजोर वैश्विक संकेतों और भू-राजनीतिक तनाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ खुले।
- डाक अदालत में आज सुलझेंगी ग्राहकों की समस्याएं
फीफा विश्व कप 2026 के लिए पुर्तगाल टीम का ऐलान, क्रिस्टियानो रोनाल्डो और ब्रूनो फर्नांडिस शामिल







