लाहौर, 20 मई । पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। सलामी बल्लेबाज फखर जमान और सैम अयूब चोट के कारण तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बुधवार को जानकारी दी कि दोनों खिलाड़ियों को मेडिकल पैनल की निगरानी में रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम की सलाह दी गई है। हालांकि बोर्ड ने चोट की गंभीरता और वापसी की संभावित तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 30 मई से रावलपिंडी में होगी। इसके बाद बाकी दो मुकाबले 2 और 4 जून को लाहौर में खेले जाएंगे।
फखर जमान पहले भी घुटने की पुरानी समस्या के कारण कई मुकाबले मिस कर चुके हैं। वहीं सैम अयूब के बारे में बताया जा रहा है कि पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान उनके टखने में फिर से चोट लग गई।
सैम अयूब पिछले साल जनवरी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान फील्डिंग करते समय दाएं टखने में फ्रैक्चर का शिकार हुए थे। लंबे समय बाद उन्होंने राष्ट्रीय टीम में वापसी की थी, लेकिन पाकिस्तान सुपर लीग में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा।
टी20 विश्व कप के बाद बांग्लादेश दौरे पर खेली गई वनडे सीरीज में भी सैम टीम का हिस्सा नहीं थे। वहीं फखर जमान को भी उस सीरीज के लिए नहीं चुना गया था, जिसमें पाकिस्तान को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था।
दोनों बाएं हाथ के बल्लेबाज आखिरी बार नवंबर 2025 में श्रीलंका के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में खेलते नजर आए थे।
अब ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए साहिबजादा फरहान को टीम में बनाए रखा जा सकता है। इसके अलावा बाबर आजम को भी ओपनिंग की जिम्मेदारी दिए जाने पर विचार किया जा रहा है।
Breaking News
- जनजातीय गरिमा उत्सव अभियान, सबसे दूर, सबसे पहले” थीम पर किया जाएगा संचालित
- ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज से बाहर हुए फखर जमान और सैम अयूब, चोट के कारण नहीं होंगे उपलब्ध
- एसबीआई भानुप्रतापपुर शाखा में 10-20 रुपये के सिक्कों का किया वितरण
- जिनेवा में द्विपक्षीय बैठक, भारत महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर दुनिया को देगा मार्गदर्शन
- महंगाई कम करने के बजाय जनता की परेशानियां बढ़ा रही सरकार : पवन खेड़ा
- एमसीबी : जिले को मिली हाईटेक सुरक्षा की नई ताकत रू स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने डायल-112 नेक्स्ट जेन सेवा को दिखाई हरी झंडी
- पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन
- तुर्किये के मालत्या प्रांत में 5.6 तीव्रता का भूकंप, भयभीत लोगों ने खिड़कियों और छतों से छलांग लगाई
- मप्र के शहडोल पहुंचे संघ प्रमुख भागवत, प्रशिक्षण शिविर में होंगे शामिल
- प्रकृति के अमर कवि सुमित्रानंदन पंत
ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज से बाहर हुए फखर जमान और सैम अयूब, चोट के कारण नहीं होंगे उपलब्ध







