रायपुर, 21 मई । बीएनबी हाई स्कूल से कॉलेज मार्ग के बीच सरकारी जमीन पर बन रही तीन अवैध दुकानों पर गुरुवार को बुलडोजर चलाकर कब्जा हटाया।
उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार के दौरान अतिक्रमण के खिलाफ राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा को आमजनों द्वारा प्राप्त शिकायत किया गया था। इसके पश्चात उन्होंने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
शिकायत मिलने पर जिला प्रशासन द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया, जिसमें सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य किए जाने की पुष्टि हुई। तहसीलदार श्री बघेल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए निर्माणाधीन तीनों दुकानों को हटवाया। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा।
विभागीय अधिकारी ने बताया कि आने वाले दिनों में तिल्दा-नेवरा शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा।
Breaking News
- विदेश यात्रा के दौरान वैश्विक नेताओं को प्रधानमंत्री ने दिए कला, विरासत और व्यंजनों से भरे उपहार
- माउंट एवरेस्ट पर एक ही दिन में सबसे अधिक शिखर पर पहुंचने का रिकॉर्ड 274 पर्वतारोहियों के साथ बना, जिनमें तीन भारतीय भी शामिल थे।
- मसानम् स्वामी मंदिर का अनाेखा उत्सव शुरू, केवल पुरुष हाेते शामिल और करते मांसाहारी सामूहिक भोज
- कांकेर पुलिस की नई पहल “ग्रीन पेट्रोलिंग” सेवा का हुआ शुभारंभ
- रेल यात्रियों से सतर्क व सजग रहने की अपील, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना 139 पर दें : रेलवे
- अनुराग कश्यप की 'बंदर' का ट्रेलर रिलीज, बॉबी देओल के अंदाज़ ने जीता दिल
- क्या इंसानों को बूढ़ा होने से रोक सकती है एआई? सैम ऑल्टमैन ने लगाया करोड़ों का दांव
- भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने पशुपतिनाथ मंदिर में भेंट की ४० किलो चंदन की लकड़ी
- केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार शुक्रवार को जीवन ऐप, केयरगिवर डैशबोर्ड का शुभारंभ करेंगे
- रायपुर : सुशासन तिहार 2026: घरजियाबथान शिविर में 80 पेंशन आवेदनों का मौके पर ही निराकरण
तिल्दा के सरकारी जमीन पर बन रहे अवैध कब्जा हटाया गया







