पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम हो गई है. सरकार
ने पेट्रोल पर 6 रुपये और
डीजल में 6.80 रुपये कम कर दी है. पेट्रोलियम डिवीज़न ने कहा कि नए फ़्यूल रेट 23 मई से लागू होंगे. लेकिन इसके
बावजूद कीमतें आम आदमी की कमर तोड़ रही है. जेब पर खर्च का बोझ इतना है कि
जमापूंजी को खर्च करने का दबाव बना है. भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ी
है लेकिन पाकिस्तान से काफी कीमत पर मिल रहा है.
भारत से कहीं अधिक हैं कीमतें
पाकिस्तान
में कटौती के बाद, पेट्रोल
की कीमत 403.78 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 402.78 हो गई है. केरोसीन तेल की कीमत 1.71 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई गई है.
बढ़ोतरी के बाद, केरोसीन
तेल की नई कीमत Rs313.44 प्रति लीटर तय की गई है. वहीं दिल्ली में पेट्रोल 99.51 रुपये, डीजल 92.49 रुपये पर मिल रहा है. ये कीमतें
3
बार कीमत
बढ़ने के बाद हुई है.यानी तीन बार में 5 रुपये तक कीमतें बढ़ी हैं. लेकिन
पाकिस्तान में हालात बद से बदतर हैं.
पिछले
हफ़्ते के रिव्यू में शहबाज सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 5 रुपये प्रति लीटर की कटौती की
थी. गौरतलब है कि ईरान के साथ US-इजरायली लड़ाई के बाद से पाकिस्तानी सरकार हर हफ्ते
पेट्रोलियम कीमतों का रिव्यू कर रही है.
पाकिस्तान में बाकी चीज भी हो
रहे हैं महंगे
तेल की
बढ़ती कीमतों का असर रोजमर्रा की चीजों पर भी पर रही है.पाकिस्तान में फ्यूल की
ज़्यादा कीमतें मिडिल और लोअर-मिडिल क्लास के परिवारों के बजट पर काफ़ी असर डालती
हैं. दूसरी ओर, ट्रांसपोर्ट
सेक्टर का एक बड़ा हिस्सा हाई-स्पीड डीज़ल पर निर्भर है.
इसकी कीमत को महंगाई
बढ़ाने वाला माना जाता है क्योंकि इसका इस्तेमाल ज़्यादातर भारी सामान ढोने वाली
गाड़ियों, ट्रकों, बसों, ट्रेनों और खेती की
मशीनों जैसे ट्रैक्टर, ट्यूबवेल और थ्रेशर में होता है. हाई-स्पीड डीजल के इस्तेमाल से
खास तौर पर सब्जियों और खाने की दूसरी चीज़ों की कीमतें बढ़ जाती हैं.







