गंगटोक, 26 मई । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज सिक्किम की यात्रा पर हैं। वह आगामी 28 मई तक सिक्किम की यात्रा पर रहेंगी। अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति सिक्किम विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह समेत अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगी।
राष्ट्रपति 26 से 28 मई तक सिक्किम की यात्रा करेंगी। उनका आज बागडोगरा हवाई अड्डे (पश्चिम बंगाल) से हेलीकॉप्टर से राजधानी के लिविंग में भारतीय सेना के हेलीपैड पर पहुंचने का कार्यक्रम है। यहां से वह लोक भवन के लिए रवाना होंगी।
सरकारी बयान के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मु सिक्किम की अपनी यात्रा के पहले दिन, आज राजधानी के देवराली में नामग्याल इंस्टीट्यूट ऑफ तिब्बतोलॉजी का दौरा करेंगी। 27 मई की सुबह वह भारत-चीन सीमा क्षेत्र नाथूला दर्रे का दौरा करेंगी। उसी दिन दोपहर में वे सिक्किम विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी।
अपनी यात्रा के अंतिम दिन राष्ट्रपति राजधानी के पाल्जोर स्टेडियम में आयोजित होने वाले भारत के राष्ट्रपति के 'पुलिस कलर' अलंकरण समारोह में भाग लेंगी। यह पुरस्कार देश में उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए सिक्किम पुलिस को प्रदान किया जाना है। सिक्किम यह पुरस्कार प्राप्त करने वाला देश का 15वां राज्य है।
Breaking News
- प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन आमंत्रित
- एनएसई पर लंबी अवधि में पैसा बना रहा है 'यंग इंडिया', शेयर बाजार तक हुई आम लोगों की पहुंच
- ACB ने मनेन्द्रगढ़ में मारी रेड, जेई और लाइनमैन गिरफ्तार
- डबरी निर्माण से संवर रही मनेंद्रगढ़ के गांवों की तकदीर
- कृषि विभाग की योजना बनी वरदान, हिरादेवी साहू ने गांव में शुरू किया स्वरोजगार
- ओडिशा : कलाहांडी में सेप्टिक टैंक में दम घुटने से छह की मौत, एक गंभीर
- भारत और अमेरिका ने आपूर्ति श्रृंखला सहयोग को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण खनिज ढांचे पर हस्ताक्षर किए।
- जेम्स वेब टेलीस्कोप ने ब्रह्मांड के सबसे दूरस्थ 'हॉट डॉग' की खोज की, विवरण साझा किए
- सरकार ने पीएम‑वानी में किए सुधार, लैपटॉप के लिए क्यूआर लॉगिन,मानकीकृत हॉटस्पॉट होंगे लागू
- रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका ने की 'पीएम-जनमन' योजना समीक्षा
राष्ट्रपति तीन दिवसीय यात्रा पर आज सिक्किम पहुंचेंगी








